विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra: हिंगोली में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके, किसी के हताहत होने की नहीं मिली जानकारी

By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
Published: Sun, 08 Jan 2023 12:14 PM (IST)

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में रविवार सुबह 3.6 तीव्रता का हल्का झटका महसूस किया गया। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। ...और पढ़ें

हिंगोली में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके
हिंगोली में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके

 हिंगोली, एजेंसी। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में रविवार सुबह 3.6 तीव्रता का हल्का झटका महसूस किया गया। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी।

जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय (district disaster management office) के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने एक ट्वीट में कहा, पांच किमी की गहराई पर सुबह 4.30 बजे भूकंप दर्ज किया गया।

हिंगोली लातूर जिले के किल्लारी से लगभग 250 किमी दूर स्थित है, जो 30 सितंबर, 1993 को विनाशकारी भूकंप का केंद्र था, जिसने लगभग 10,000 लोगों की जान ले ली थी और कई अन्य लोगों को घायल कर दिया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।