यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maharashtra: मुंबई में अब्दुल रहमान स्ट्रीट पर लगी भीषण आग, दमकल का चार गाड़ियां मौके पर पहुंची
मुंबई में अब्दुल रहमान स्ट्रीट पर शनिवार को दुकानों में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग ...और पढ़ें

मुंबई, पीटीआई। दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में शनिवार देर शाम दो मंजिला इमारत में आग लग गई, हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची।
अब्दुल रहमान स्ट्रीट पर लगी आग
निकाय अधिकारी ने कहा कि इमारत जुम्मा मस्जिद के पास अब्दुल रहमान स्ट्रीट और जांजीकर स्ट्रीट के व्यस्त जंक्शन पर स्थित है और रात 8.15 बजे एक दुकान में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
आग लगने से हताहत नहीं
उन्होंने कहा, 'आग भूतल पर सात आठ दुकानों तक ही सीमित है। अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है क्योंकि अग्निशमन अभियान जारी है। कारण का पता लगाया जाना बाकी है।'
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घटना की कथित वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें लोगों को आग बुझाने के लिए बाल्टी में पानी फेंकते हुए देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Fact Check : चापाकल से पानी पीते योगी की तस्वीर को एडिट कर बनाई गई यह फेक तस्वीर