Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mumbai Crime News : गैरमर्द के साथ अफेयर के शक में खाना पकाने के तवे से पत्नी की हत्या, आरोपित हिरासत में

    By Jagran NewsEdited By: Vijay Kumar
    Updated: Mon, 28 Nov 2022 05:40 PM (IST)

    गैरमर्द के साथ अफेयर के शक में बसंत साहा ने अपने हाथ पत्नी रीतादेवी के खून से रंग लिए। खाना पकाने के तवा मारकर उसने अपनी पत्नी रीतादेवी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया

    Hero Image
    खाना पकाने का तवा मारकर पत्नी रीतादेवी की हत्या

    मुंबई, एएनआई। शक में अंधा आदमी किसी भी अनहोनी को कभी भी अंजाम दे सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ मुंबई निवासी 37 वर्षीय बसंत साहा के साथ। गैरमर्द के साथ अफेयर के शक में बसंत साहा ने अपने हाथ पत्नी रीतादेवी के खून से रंग लिए। खाना पकाने के तवा मारकर उसने अपनी पत्नी रीतादेवी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपित को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एएनआई के मुताबिक, 37 वर्षीय बसंत साहा और उसकी पत्नी रीतादेवी भांडुप में बीएमसी द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालय में एक साथ नौकरी करते थे। बीएमसी ने ही दोनों को रहने के लिए आवास की सुविधा दी हुई थी। इसी बीच बसंत साहा अपनी पत्नी रीतादेवी के चरित्र पर शक करने लगा।

    उसे शक हुआ कि उसकी पत्नी का किसी गैरमर्द के साथ अफेयर है। इसी शक में अंधे होकर उसने पत्नी रीतादेवी की हत्या करने की ठान ली। मौका मिलते ही उसने रीतादेवी के सिर पर खाना पकाने के तवे से वार कर हत्या कर दी। मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    comedy show banner
    comedy show banner