विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले उंगली काटी फिर कलाई को किया अलग... महाराष्ट्र में दो नाबालिग बेटों के सामने पिता की हत्या

Published: Fri, 03 Oct 2025 12:42 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 03 Oct 2025 12:49 PM (GMT+05:30)

मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना में शफीक नामक एक व्यक्ति की उसके दो नाबालिग बच्चों के सामने बेरहमी से ...और पढ़ें

महाराष्ट्र में दो नाबालिग बेटों के सामने पिता की हत्या।
महाराष्ट्र में दो नाबालिग बेटों के सामने पिता की हत्या।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति की निर्मम हत्या उसके दो नाबालिग बच्चों के सामने कर दी गई। इतना ही नहीं, हमलावरों ने व्यक्ति की उंगलियां भी काट लीं और दाहिनी कलाई भी अलग कर दी।

माना जा रहा है कि ये हत्या कथित तौर पर पुराने व्यापारिक रंजिश के कारण की गई है। अभी तक की जानकारी के अनुसार, व्यक्ति अपने तीन साल और एक 13 साल के बच्चे के साथ कहीं जा रहा था, इसी दौरान कुछ हमलावरों ने हमला किया और युवक को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान शफीक के तौर पर हुई है।

कहां की है घटना?

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन के पास हुई। पीड़ित अपने बेटों के साथ घर से बाहर गया था। सिल्क मिल कॉलेनी में जाने के दौरान शख्स के ऑटो को एक कार ने रोक लिया। इस कार में से कुछ लोग निकले और ऑटो चला रहे व्यक्ति को घसीटकर बाहर लेकर गए।

हमलावरों ने शफीक को इस दौरान पहले मारा, फिर हथियार से उसके ऊपर हमला किया। इस दौरान शफीक ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। हमलावरों ने उसकी उंगलियां काट दीं, उसकी दाहिनी कलाई काट दी और उसके सिर और गर्दन पर कई वार किए। बाद में घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।

जांचमें जुटी पुलिस

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शक जताया है कि गैस के कारोबार को लेकर पुरानी रंजिश के चलते यह हत्या की गई। पुलिस ने तुरंत ही नौ घंटे के भीतर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुख्य संदिग्ध मुजीब डॉन के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए दो अन्य व्यक्ति मुजीब के भाई सद्दाम हुसैन मोइनुद्दीन और उसके बहनोई शेख इरफान शेख सुलेमान हैं।

यह भी पढ़ें: मैंने अपनी अपनी आंखें खोईं, दुनिया आगे बढ़ गई हम नहीं', पीड़ित संतोष को आज भी है न्याय का इंतजार

यह भी पढ़ें: 'बाढ़ पीड़ितों की बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी उठाएगी शिवसेना', शिंदे बोले- किसानों को पूरी मदद पहुंचाएंगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।