Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mumbai Bus Accident: कार के नीचे फंसा था शव, मृतका के हाथों से लोगों ने उतारी सोने की चूड़ियां

    Updated: Thu, 12 Dec 2024 07:48 PM (IST)

    कुर्ला बस हादसा से जुड़ा एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाली महिला के हाथ से सोने की चूड़ियां उतारता दिखाई दे रहा है। वहीं इस हादसे को लेकर हुई एक जांच में पता चला है कि BEST की बसों का संचालन करने वाले अनुबंधित ड्राइवर के अपर्याप्त प्रशिक्षण दिया गया था।

    Hero Image
    मृतका के हाथों से लोगों ने उतारी सोने की चूड़ियां (फोटो- सोशल मीडिया)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Mumbai Bus Accident: मुंबई के कुर्ला बस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई और 49 लोग इस हादसे में घायल हो गए। इस हादसे के बाद से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच घटना के बाद का एक विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। ये वीडियो मानवता को शर्मसार करने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति दुखद दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाली महिला के हाथ से सोने की चूड़ियां उतारता हुआ दिखाई दे रहा है। बगल में खड़े लोग मृतका को एक तरफ साइड करने की बजाय उसकी मदद करते हैं, जबकि महिला एक कार के नीचे बेजान पड़ी रहती है। मृतक महिला की पहचान 55 वर्षीय फातिमा कनीज अंसारी के रूप में हुई है। जो इस हादसे में मारे गए लोगों में से एक है।

    अस्पताल में काम करती थीं महिला

    जानकारी दें कि फातिमा कनीज अंसारी एक अस्पताल में अटेंडेंट के रूप में काम करती थीं। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि वह एस जी बर्वे मार्ग पर एक इमारत के बाहर इंतजार कर रही थीं, जब बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में एक शख्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मेरे पास उसका मोबाइल है। कथित तौर पर, उस व्यक्ति ने महिला की मदद करने और उसके आभूषणों की सुरक्षा करने के बहाने चूड़ियाँ ले लीं। हालांकि, मृतका के रिश्तेदारों ने दावा किया है कि उनका मोबाइल फोन तो लौटा दिया गया, लेकिन चूड़ियाँ किसी अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लीं।

    पुलिस ने मामला किया दर्ज

    इस वीडियो के सामने आने के बाद कुर्ला पुलिस ने जांच शुरू की और भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 और 315 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस वीडियो के साथ मामले की जांच पुलिस कर रही है। वीडियो की पुष्टि जागरण नहीं करता है।

    ड्राइवर को नहीं मिला था पूरा प्रशिक्षण?

    मुंबई में हुई इस बस दुर्घटना के बाद एक सवाल ने जोर पकड़ लिया है, जिसमें कहा जा रहा है कि बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) की बसों का संचालन करने वाले अनुबंधित ड्राइवरों के अपर्याप्त प्रशिक्षण दिया गया था। जिसके परिणामस्वरूप यह हादसा हुआ था।

    सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हुई बेस्ट की इलेक्ट्रिक बस को 54 वर्षीय संजय मोरे चला रहे थे। घटना के बाद इस बात पर भी अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्या बस के हाउसिंग सोसाइटी की दीवार से टकराने से पहले ब्रेक फेल हो गए थे। हालांकि, जांच में पता चला कि ब्रेक ठीक काम कर रहे थे और दुर्घटना मोरे के इलेक्ट्रिक बस चलाने के अपर्याप्त अनुभव के कारण हुई होगी।

    सूत्रों से मिली जानकारी में पता चला कि पुलिस से पूछताछ के दौरान मोरे ने बताया कि इलेक्ट्रिक बस चलाने के लिए उनको केवल एक दिन का प्रशिक्षण दी दिया गया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई सालों तक मैनुअल ट्रांसमिशन वाली बसें चलाई हैं। मैनुअल ट्रांसमिशन वाहनों में तीन पैडल होते हैं, जबकि ऑटोमैटिक इलेक्ट्रिक में दो पैडल होते हैं। मैनुअल से इलेक्ट्रिक में बदलाव करने वाले ड्राइवरों को अक्सर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक वाहन मैनुअल वाहनों की तुलना में अधिक तेजी से गति करते हैं।