मुंबई को पहली बार मिला स्पेशल पुलिस कमिश्नर, देवेन भारती को मिली जिम्मेदारी
राज्य सरकार के इन निर्णय से पुलिस विभाग में इस आशंका के साथ हलचल पैदा कर दी है कि इससे सत्ता का दोहरा केंद्र और हितों का टकराव हो सकता है क्योकि स्पेशल पुलिस कमिश्नर के अधिकार क्षेत्र का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।

मुंबई,आइएएनएस। महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक देवेन भारती को मुंबई के लिए विशेष पुलिस आयुक्त नियुक्त किया। राज्य सरकार द्वारा पहली बार विशेष पुलिस आयुक्त, मुंबई का पद सृजित किया गया है।
1994 बैच के आइपीएस अधिकारी
वर्तमान में पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर हैं, जिन्हें जुलाई 2022 में नियुक्त किया गया था। 1994 बैच के आइपीएस अधिकारी भारती इससे पहले संयुक्त पुलिस आयुक्त, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, महाराष्ट्र एटीएस के प्रमुख और महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक समेत कई शीर्ष पद संभाल चुके हैं।
पुलिस विभाग में मची हलचल
राज्य सरकार के इन निर्णय से पुलिस विभाग में इस आशंका के साथ हलचल पैदा कर दी है कि इससे सत्ता का दोहरा केंद्र और हितों का टकराव हो सकता है, क्योकि स्पेशल पुलिस कमिश्नर के अधिकार क्षेत्र का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। इसके अलावा भी कई अन्य प्रश्न है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।