Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जाना था पनवेल, निकल गई कल्याण, वंदे भारत ने अचानक बदला रूट; फिर...

    Updated: Mon, 23 Dec 2024 04:43 PM (IST)

    सीएसएमटी-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज सुबह महाराष्ट्र के ठाणे जिले के दिवा स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण अपने रास्ते से भटक गई। इसका असर गोवा की यात्रा पर पड़ा। इस ट्रेन को पनवेल जाने था लेकिन तकनीकी समस्या के कारण ये ट्रेन कल्याण मार्ग पर पहुंच गई। इस वजह से गोवा की आगे की यात्रा में 90 मिनट की देरी हुई।

    Hero Image
    रास्ता भटक गई वंदे भारत ट्रेन (फाइल फोटो)

    पीटीआई, मुंबई। सीएसएमटी-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज सुबह महाराष्ट्र के ठाणे जिले के दिवा स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण अपने रास्ते से भटक गई। इसका असर गोवा की यात्रा पर पड़ा। इस ट्रेन को पनवेल जाने था, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण ये ट्रेन कल्याण मार्ग पर पहुंच गई। इस वजह से गोवा की आगे की यात्रा में 90 मिनट की देरी हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोंकण जाने वाली ट्रेनों की तरफ से इस्तेमाल की जाने वाली दिवा-पनवेल रेलवे लाइन पर पनवेल स्टेशन की ओर जाने के बजाय, एक्सप्रेस ट्रेन ने सुबह 6:10 बजे के आसपास कल्याण मार्ग लिया। इस घटना के कारण मध्य रेलवे पर मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाओं में देरी हुई।

    क्यों हुई देरी?

    मध्य रेलवे के प्रमुख पीआरओ स्वप्निल नीला ने कहा कि यह घटना दिवा जंक्शन पर डाउन फास्ट लाइन और 5वीं लाइन के बीच मुख्य प्वाइंट 103 पर सिग्नलिंग और टेलिकम्यूनिकेशन की असफलता के कारण हुई, जहां से कोंकण की ओर जाने वाली ट्रेनें पनवेल स्टेशन की ओर बढ़ती हैं।

    अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग से भटकने के बाद, कल्याण स्टेशन की ओर चली गई और दिवा जंक्शन पर लौट आई, जहां से उसने दिवा-पनवेल मार्ग पर मडगांव की अपनी आगे की यात्रा फिर से शुरू की। नीला ने कहा कि कल्याण की ओर बढ़ने से पहले ट्रेन को दिवा जंक्शन पर सुबह 6:10 बजे से 6:45 बजे तक लगभग 35 मिनट तक रोका गया।

    नीला ने आगे कहा, 'ट्रेन पांचवीं लाइन के जरिए लगभग 7:04 बजे कल्याण स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर पहुंची। इसे सुबह 7:13 बजे छठी लाइन के माध्यम से दिवा स्टेशन पर वापस लाया गया।' जून 2023 में लॉन्च की गई प्रीमियम सीएसएमटी-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, मुंबई में सीएसएमटी (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) से सुबह 5:25 बजे प्रस्थान करती है और उसी दिन दोपहर 1:10 बजे गोवा के मडगांव पहुंचती है। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि मुंबई उपनगरीय स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली पर ऐसी घटनाएं कम ही होती हैं।

    comedy show banner