Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mumbai: अवैध रूप से भारत से बांग्लादेश भेज रहे थे मोटी रकम, मुंबई पुलिस ने नौ को किया गिरफ्तार

    By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Thu, 14 Dec 2023 06:42 AM (IST)

    मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को भारत में अवैध रूप से रह रहे नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी की पुष्टी करते हुए क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजतिलक रौशन ने कहा कि सभी आरोपी अवैध रूप से भारत से बांग्लादेश में पैसे ट्रांसफर कर रहे थे। डीसीपी ने कहा कि भारत में आकर उन्होंने फर्जी दस्तावेजों की मदद से बैंक खाते खुलवाए थे।

    Hero Image
    आरोपी अवैध रूप से भारत से बांग्लादेश भेज रहे थे मोटी रकम (फाइल फोटो)

    एएनआई, मुंबई। मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को भारत में अवैध रूप से रह रहे नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी की पुष्टी करते हुए क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजतिलक रौशन ने कहा कि सभी आरोपी अवैध रूप से भारत से बांग्लादेश में पैसे ट्रांसफर कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीसीपी राजतिलक रौशन ने आगे कहा, "कुल नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। सभी अवैध रूप से भारत से बांग्लादेश में पैसे ट्रांसफर कर रहे थे। इसमें और भी लोग शामिल हो सकते हैं।"

    डीसीपी ने कहा कि आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। भारत में आकर उन्होंने फर्जी दस्तावेजों की मदद से बैंक खाते खुलवाए थे।

    ये भी पढ़ें: Maharashtra: पुणे में रोड रेज की घटना में व्यापारी की पीट-पीकर हत्या, तीन गिरफ्तार