Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट 6 घंटे के लिए बंद, शाम 5 बजे के बाद फिर शुरू हुई सेवाएं; जानिए क्यों किया गया ऐसा

    Updated: Thu, 17 Oct 2024 05:35 PM (IST)

    मुंबई एयरपोर्ट पर आज 6 घंटे के लिए हवाई सेवाएं बंद रखी गई हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार बारिश के बाद से एयरपोर्ट और रनवे का रखरखाव की वजह से मुंबई एयरपोर्ट पर सभी सेवाएं 6 घंटे के लिए बंद कर दी गई थी। हालांकि शाम पांच बजे के बाद फिर से हवाई सेवा समेत सारी सेवाएं फिर से शुरू हो गई है।

    Hero Image
    मुंबई एयरपोर्ट 6 घंटे के लिए बंद

    एजेंसी, मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार (17 अक्टूबर) को छह घंटे के लिए उड़ान संचालन निलंबित रहा। हवाई अड्डे के अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सभी उड़ानों का संचालन निलंबित रहा। सभी सेवाएं शाम 5 बजे के बाद फिर से शुरू हो गई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उड़ान संचालन बंद

    मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि रनवे और हवाई अड्डे पर अन्य जगहों पर 'मानसून के बाद रखरखाव' कार्य करने के लिए उड़ान संचालन बंद किया गया था। इस संबंध में पिछले सप्ताह बयान जारी किया गया था।

    6 महीने पहले दिया गया था नोटिस

    एमआईएएल ने बताया कि रखरखाव कार्य के बारे में एयरमैन को नोटिस (नोटम) छह महीने पहले जारी किया गया था और सभी हितधारकों को अपने संचालन को समायोजित करने के लिए पहले से सूचित किया गया था, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यात्रियों को असुविधा न हो।

    बारिश की वजह से लिया गया फैसला

    हर साल मानसून के बाद मरम्मत की जाती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हवाई अड्डे का संचालन मौसमी प्रभाव के कारण बाधित न हो। मुंबई देश के प्रमुख महानगरों में से एक है, जहां हर साल भारी मात्रा में बारिश होती है। शहर के निवासियों को अक्सर बाढ़ का सामना करना पड़ता है, जिससे कई बार परिवहन सेवाएं भी ठप हो जाती हैं। बारिश से हवाई यातायात भी प्रभावित होता है।

    आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल

    बता दें कि 16 अक्टूबर को फ्रैंकफर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली विस्तारा की फ्लाइट यूके 028 को सोशल मीडिया पर सुरक्षा संबंधी धमकी मिली थी। एयरलाइन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि धमकी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाए गए।

    विस्तारा के प्रवक्ता के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद फ्लाइट को आइसोलेशन में ले जाया गया, जहां सभी यात्रियों को उतार दिया गया। हम अनिवार्य सुरक्षा जांच पूरी करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। हमारे ग्राहक, चालक दल और विमान की सुरक्षा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

    गृह मंत्रालय (एमएचए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि बढ़ते खतरे के आकलन और खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद हाल ही में एयर मार्शल की संख्या दोगुनी करने का फैसला लिया गया है।

    नोट: यह खबर अभी ब्रेक की गई है, इसे अपडेट किया जा रहा है।