Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mumbai Rape: बदलापुर, अकोला के बाद अब मुंबई में मासूम से हैवानियत, इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर दरिंदे ने किया बलात्कार

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Thu, 22 Aug 2024 09:29 AM (IST)

    Mumbai Rape News अब मुंबई में एक मासूम से बलात्कार का मामला सामने आ गया है। 13 साल की लड़की के साथ 21 साल के एक युवक ने बलात्कार किया है। आरोपी युवक की पीड़िता से सोशल मीडिया के जरिए मुलाकात हुई थी। आरोपी उसे अंधेरी में एक जगह ले गया और उसके साथ बलात्कार किया और बाद में उसे गुजरात ले जाकर फिर से बलात्कार किया।

    Hero Image
    Mumbai Rape News मुंबई में 13 वर्षीय मासूम से रेप ।

    एजेंसी, मुंबई। महाराष्ट्र के बदलापुर और अकोला में छात्राओं से छेत्रछाड़ के मामलों पर लोगों का रोष अभी थमा भी नहीं था कि अब मुंबई में एक मासूम से बलात्कार का मामला सामने आ गया है। 13 साल की लड़की के साथ 21 साल के एक युवक ने बलात्कार किया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, गुजरात में किया रेप

    आरोपी युवक की पीड़िता से सोशल मीडिया के जरिए मुलाकात हुई थी। आरोपी उसे अंधेरी में एक जगह ले गया और उसके साथ बलात्कार किया और बाद में उसे गुजरात ले जाकर फिर से बलात्कार किया। 

    घर पहुंचकर बयां किया दर्द

    जब लड़की कुछ दिनों बाद घर लौटी और परिवार को घटना के बारे में बताया। लड़की ने इंस्टाग्राम पर उस आदमी की तस्वीर दिखाई और परिवार ने वकोला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। 

    मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अपहरण और बलात्कार के लिए POCSO अधिनियम की धारा 4, 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    बदलापुर के स्कूल में बच्चियों का यौन शोषण

    ठाणे जिले के बदलापुर में एक स्कूल में दो बच्चियों से यौन शोषण किया गया था। दरअसल, जब बच्चियों की तबीयत बिगड़ी और उनकी हालत ठीक नहीं लगी तो परिजनों को कुछ गलत होने का अंदेशा हुआ। जांच के बाद पता चला कि उनके साथ यौन उत्पीड़न हुआ है। 

    बच्चियों ने स्कूल के एक कर्मचारी पर आरोप लगाया। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन 12 घंटे तक केस दर्ज नहीं किया गया। इससे वहां की जनता आक्रोशित हो गई और उन्होंने मुंबई की लोकल ट्रेन रेवा रोक दी और स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की।

    अकोला में स्कूल टीचर ने 6 बच्चियों से की छेड़छाड़ 

    वहीं, अकोला में भी एक स्कूल में टीचर ने 6 बच्चियों से छेड़छाड़ की थी। आरोपी टीचर ने छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाई और फिर छेड़छाड़ करता। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Badlapur Sexual Assault: बदलापुर की घटना पर बवाल जारी, MVA का 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद का एलान