यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maharashtra: 5 और 3 साल के मासूमों की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, हत्या के आरोप में मां गिरफ्तार; प्रेमी संग...
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में 25 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर अपने दो बच्चों को मौत के घाट ...और पढ़ें

HighLights
- पुसद की शीतल पोले का चल रहा था अफेयर, पति के साथ अक्सर होता था झगड़ा
- आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत दर्ज हुआ मामला
पीटीआई, अलीबाग। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में 25 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर अपने दो बच्चों को मौत के घाट उतारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेमी संग शादी करने की योजना बना रही थी और बच्चे इसमें बाधा बन रहे थे। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
क्या है पूरा मामला?
स्थानीय अपराध शाखा ने पिछले माह 5 साल की मासूम लड़की और 3 साल के लड़के की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत मामले की जांच कर रही थी। रायगढ़ पुलिस की ओर से जारी की गई एक विज्ञप्ति के मुताबिक, 31 मार्च को किहिम गांव में बच्चे बेहोश पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें अलीबाग सिविस अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
दोनों बच्चों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल भेजा गया। जांच में आरोपी बच्चों की मां शीतल पोले की कथित भूमिका सामने आई। बकौल पुलिस, यवतमाल जिले के पुसद की रहने वाली शीतल पोले का एक ऐसे व्यक्ति के साथ अफेयर चल रहा था जिसे वह अपनी शादी से पहले से जानती थी।
यह भी पढ़ें: अहमदनगर में बड़ा हादसा, बिल्ली को बचाने के लिए बायोगैस चेंबर में उतरे लोग; पांच की मौत
'पति के साथ होता था झगड़ा'
पुलिस ने बताया कि शीतल पोले का अफेयर की वजह से अपने पति से अक्सर झगड़ा होता था। प्रथम दृष्टता शीतल पोले ने स्टॉल का इस्तेमाल कर अपने बच्चों का गला घोंट दिया। भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर्ज किया गया।
बकौल रिपोर्ट, शीतल पोले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद रायगढ़ जिला अदालत ने उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।