यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maharashtra News: अहमदनगर में बड़ा हादसा, बिल्ली को बचाने के लिए बायोगैस चेंबर में उतरे लोग; पांच की मौत
Five Died In Ahmednagar पुलिस अधिकारी ने आगे कहा यह सभी लोग एक बिल्ली को बचाने की कोशिश करते समय ...और पढ़ें

एएनआई, मुंबई। महाराष्ट्र के अहमदनगर के वाडकी गांव में देर रात एक खंडर कुएं (बायोगैस गड्ढे के रूप में इस्तेमाल होने वाले) में गिरी एक बिल्ली को बचाने के प्रयास में पांच लोगों की मौत हो गई। अहमदनगर के नेवासा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी धनंजय जाधव के अनुसार, "बचाव दल ने उन छह लोगों में से पांच के शव बरामद किए हैं।"
पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, "यह सभी लोग एक बिल्ली को बचाने की कोशिश करते समय एक परित्यक्त पशु अपशिष्ट (Animal waste slurry) में कूद गए थे। एक व्यक्ति जो कमर में रस्सी बांधकर कुएं में घुसा था, वह बच गया और बाद में उसे पुलिस ने बचा लिया। उसका पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है।''
#WATCH | Five people died in a bid to save a cat who fell into an abandoned well (used as a biogas pit) in Wadki village of Ahmednagar, Maharashtra, late at night.
According to Dhananjay Jadhav, Senior Police Officer of Nevasa Police station, Ahmednagar, "A rescue team… pic.twitter.com/fb4tNY7yzD
— ANI (@ANI) April 10, 2024
शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया
नेवासा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर धनंजय जाधव ने कहा, "हमने बायोगैस गड्ढे में जानवरों के अपशिष्ट घोल से पीड़ितों के शव बरामद किए हैं। शवों को बुधवार देर रात 12.30 बजे बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।"
यह भी पढ़ें- 'शरद पवार की बेटी नहीं बहू को वोट दें...' पत्नी के लिए चाचा के नाम पर वोट मांग रहे अजीत; जनता से की खास अपील