विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'शरद पवार की बेटी नहीं बहू को वोट दें...' पत्नी के लिए चाचा के नाम पर वोट मांग रहे अजीत; जनता से की खास अपील

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Wed, 10 Apr 2024 08:45 AM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2024 08:48 AM (IST)

बारामती में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में अजीत पवार ने कहा कि आप इतने लंबे समय से पवार परिवार ...और पढ़ें

अजीत पवार ने अपनी सुनेत्रा पवार के लिए वोट मांगा।(फोटो सोर्स: पीटीआई)
अजीत पवार ने अपनी सुनेत्रा पवार के लिए वोट मांगा।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

HighLights

  1. अजीत पवार ने सुप्रिया सुले और शरद पवार पर साधा निशाना।
  2. अजीत पवार ने बारामती जनता से सुनेत्रा पवार को जिताने की अपील की।
  3. अजीत पवार ने चचेरे भाईयों पर भी निशाना साधा।

पीटीआई, बारामती। Ajit Pawar vs Sharad Pawar। महाराष्ट्र के बारामती लोकसभा सीट पर ननद-भाभी की लड़ाई है। इस सीट से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले (Supriya Sule) के खिलाफ अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) चुनाव लड़ रही है।

मंगलवार को अपनी पत्नी के लिए अजीत पवार ने प्रचार किया। उन्होंने कहा कि बारामती की जनता ने शरद पवार की बेटी को तीन बार चुनाव जीताकर संसद भेजा अब उन्हें शरद पवार की बहू को जिताना चाहिए।

'लोग परिवार का समर्थन करने की परंपरा को नहीं तोड़ेंगे'

बारामती में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में अजीत पवार ने कहा, "आप इतने लंबे समय से पवार परिवार के साथ हैं, लेकिन अब (लोकसभा चुनाव में) क्या करना है इसके बारे में कुछ सोचा होगा क्योंकि एक ही परिवार से दो उम्मीदवार हैं। आप सोच रहे होंगे कि किसका समर्थन करें, किसे वोट देना आसान है, क्योंकि आप इतने लंबे समय से पवार के साथ हैं, बस जाएं और सुनेत्रा पवार को वोट दें। डिप्टी सीएम ने बारामती की जनता से कहा, आप सुनेत्रा पवार को वोट देकर लोग परिवार का समर्थन करने की परंपरा को नहीं तोड़ेंगे।

आप जाएं और बहू को वोट दें: अजीत पवार

अजीत पवार ने आगे कहा, "साल 1991 के लोकसभा चुनावों को याद करें जब आपने बेटे को चुना था, यानी मुझे चुना था। इसके बाद आपने पिता यानी पवार साहब को चुना। उसके बाद आपने लगातार तीन बार बेटी यानी सुप्रिया सुले को वोट दिया। अब आप जाएं और बहू (सुनेत्रा पवार) को वोट दें।

अजीत पवार ने चचेरे भाइयों पर साधा निशाना

उन्होंने शरद पवार और सुप्रिया सुले के खिलाफ निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग मशरूम की तरह हैं, जो बारिश (चुनाव) में उगते हैं। चुनाव के बाद ये लोग विदेश चले जाएंगे।  उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में उनके चचेरे भाईयों ने उनके लिए प्रचार नहीं किया।

उन्होंने आगे कहा,"जब मैंने चुनाव लड़ा था तो आपको मेरे लिए काम करने का मन नहीं था। क्या आप चुनाव के बाद भी काम करने जा रहे हैं। मुझे अपना मुंह खोलने के लिए मजबूर न करें।"

बताते चलें कि महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में चुनाव होंगे। बारामती में 7 मई को मतदान होगा। 

यह भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में आज केजरीवाल से मिलेंगे सीएम मान, पार्टी प्रत्याशियों पर भी हो सकती है चर्चा; संजय सिंह भी होंगे साथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।