Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, महाराष्ट्र में वीडियो बनाने के आरोप में पांच गिरफ्तार

    By Agency Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Sat, 24 Aug 2024 08:19 AM (IST)

    Chandrapur women Molest कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में दुष्कर्म की एक घटना सामने आई है। यहां 27 साल की एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म करने के साथ ही उसका चार लोगों ने वीडियो बनाया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    Hero Image
    मामले में एक 17 साल के नाबालिग लड़के को भी हिरासत में लिया गया है।

    पीटीआई, चंद्रपुर, (महाराष्ट्र) महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में 27 साल की मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यही नहीं दुष्कर्म करते हुए आरोपियों ने वीडियो भी बनाया, जिसके आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक नाबालिग भी शामिल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने बताया है कि यह घटना 12 अगस्त की रात जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर नागभीड़ तहसील में घटी। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि हरिनारायण मनरे नाम के एक शख्स को महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चार अन्य को वीडियो बनाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

    सोशल मीडिया से घटना का पता चला

    पुलिस ने बताया कि हमने 17 साल के एक नाबालिग लड़के को भी हिरासत में लिया है। सोशल मीडिया से वीडियो के बारे में पता चलने के बाद हमें इस घटना के बारे में मालूम हुआ। हमने मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की पहचान की और फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    नागभीड़ पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं।

    ये भी पढ़ें: Maharashtra: रिश्तेदार ने 10 साल की मासूम को कई बार बनाया हवस का शिकार, ठाणे में आश्रम के निदेशक ने ढाई साल की बच्ची को जलाया