Maratha Reservation Protest: जालना में मराठा आरक्षण के लिए उग्र हुआ आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस में लगाई आग
अंबाद तालुका के तीर्थपुरी शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर मराठा प्रदर्शनकारियों ने राज्य परिवहन की एक बस में आग लगा दी। फिलहाल बस डिपो प्रबंधक द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है। साथ ही अगले आदेश तक जालना में सभी बस सेवाएं भी बंद करने का फैसला किया गया है।

एएनआई, जालना (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के जालना में मराठा आरक्षण के लिए प्रदर्शन अक्रामक होता जा रहा है। सोमवार की सुबह प्रदर्शनकारियों ने एक बस में आग लगा दी। दरअसल,मराठा समुदाय आरक्षण के मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है।
अगले आदेश तक बस सेवाएं ठप
अंबाद तालुका के तीर्थपुरी शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर मराठा प्रदर्शनकारियों ने राज्य परिवहन की बस में आग लगा दी। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने अगली सूचना तक जालना में अपनी बसें बंद कर दी हैं। एमएसआरटीसी की ओर से कहा गया है कि मराठा आंदोलनकारियों द्वारा कथित तौर पर एक बस में आग लगाए जाने के बाद एसपी जालना के सुझाव पर यह कदम उठाया गया है।
#WATCH | Jalna, Maharashtra: Maratha protestors set a State Transport bus on fire at Chhatrapati Shivaji Maharaj Chowk of Tirthpuri city of Ambad taluka. The Maratha community has been protesting against the state Govt on the issue of Maratha reservation.
— ANI (@ANI) February 26, 2024
(Viral video,… pic.twitter.com/O7gt2TVgvH
अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
अंबाद डिपो मैनेजर की ओर से स्थानीय पुलिस स्टेशन में अज्ञात मराठा आंदोलनकारियों के खिलाफ बस में आग लगाने का केस दर्ज कराया गया है। लोगों के खिलाफ
नोट: खबर को अपडेट किया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।