Maratha Reservation: पंकजा मुंडे बोलीं- आरक्षण पर सिर्फ वादे नहीं, ठोस कार्रवाई चाहता है मराठा समुदाय
पंकजा ने कहा इस मोर्चे पर केंद्र सरकार की समस्याएं अलग हैं। कई राज्यों में उसे इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ता है। वह संविधान के अनुसार जो कर सकती है वह करेगी। भारतीय जनता पार्टीनेता ने कहा मराठा समुदाय अब केवल वादे नहीं चाहता वे गुमराह नहीं होना चाहते वे आरक्षण के रूप में ठोस कार्रवाई चाहते हैं।

उस्मानाबाद, एजेंसीः BJP की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे ने शनिवार को कहा कि मराठा समुदाय आरक्षण (Maratha Reservation) पर ठोस कार्रवाई चाहता है, न कि केवल वादे।
पंकजा ने महाराष्ट्र सरकार से गतिरोध को हल करने के लिए प्रदर्शनकारियों के साथ सकारात्मक बातचीत करने का आग्रह किया। महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री 'शिवशक्ति परिक्रमा यात्रा' से इतर संवाददाताओं से बात कर रही थीं।
उन्होंने कहा,
महाराष्ट्र सरकार मराठा आरक्षण पर निर्णय ले सकती है। उसके पास ये योजना है कि किस समुदाय को कितना आरक्षण दिया जा सकता है। सरकार को आत्मविश्वास और साहस के साथ प्रदर्शनकारियों के साथ चर्चा करनी चाहिए और मराठा समुदाय को आरक्षण प्रदान करने का प्रयास करना चाहिए।
अगर वे 50 प्रतिशत कोटा सीमा से ऊपर नहीं जाना चाहते हैं, तो राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा निर्णय लेना होगा। इस मोर्चे पर केंद्र सरकार की समस्याएं अलग हैं। कई राज्यों में उसे इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ता है। वह संविधान के अनुसार जो कर सकती है वह करेगी।
PTI की खबर के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने कहा, मराठा समुदाय अब केवल वादे नहीं चाहता, वे गुमराह नहीं होना चाहते, वे आरक्षण के रूप में ठोस कार्रवाई चाहते हैं।
उन्होंने राज्य सरकार से मराठा और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समुदायों को आपस में लड़ने नहीं देने का आग्रह किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।