विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra: 'कई लोग मुझे मात देने की कर रहे कोशिश', मुख्यमंत्री शिंदे बोले- उनके सपने नहीं हो पा रहे साकार

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Wed, 16 Aug 2023 09:19 PM (IST)

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि कई लोग पिछले एक साल से उन्हें मात देने ...और पढ़ें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो)
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो)

HighLights

  1. राजनीति में एक साथ लड़नी पड़ती हैं कई लड़ाइयां: मुख्यमंत्री शिंदे
  2. राजनीतिक विरोधियों से लड़ने के लिए शतरंज खेलना जरूरी हो गया: एकनाथ शिंदे

मुंबई, एजेंसी। कई लोग पिछले एक साल से उन्हें मात देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके सपने साकार नहीं हो पा रहे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को विरोधियों को निशाने पर लेते हुए यह टिप्पणी की।

एकनाथ शिंदे शतंरज के मशहूर खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद की मौजूदगी में एक कार्यक्रम को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जनता का विश्वास हासिल है।

मुख्यमंत्री ने क्या कुछ कहा?

एकनाथ शिंदे ने कहा कि कई लोग पिछले एक साल से मुझे मात देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके सपने साकार नहीं हो पा रहे। विरोधी चाहे अपना पूरा दिमाग लगा लें, लेकिन मुझे लोगों का समर्थन और विश्वास हासिल है। उन्होंने कहा,

राजनीति में व्यक्ति को एक साथ कई लड़ाइयां लड़नी पड़ती हैं, वहीं कुछ लोग ऊंट की चाल (शतरंज में मोहरा) का उपयोग कर तिरछे चलते हैं, कुछ घोड़े और हाथी की चाल का उपयोग करते हुए दूसरे को मात देने का काम करते हैं।

'मुझे बुलाते हैं राजनीति का ग्रैंडमास्टर'

एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज हम जैसे नेताओं के लिए राजनीतिक विरोधियों से लड़ने के लिए शतरंज खेलना जरूरी हो गया है। एकनाथ शिंदे ने अपने नेतृत्व में शिवसेना में हुई बगावत का उल्लेख करते हुए कहा,

पिछले साल हमारी क्रांति के बाद कुछ लोग मुझे राजनीति का ग्रैंडमास्टर बुलाते हैं।

इसी बीच मुख्यमंत्री ने अपने गुरु और दिवंगत शिवसेना नेता आनंद दिघे को 'ठाणे का ग्रैंडमास्टर' बताया।