Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra: मुंब्रा में जन्मदिन की पार्टी में चाकू घोंप कर की व्यक्ति की हत्या, दो भाई गिरफ्तार

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Sat, 08 Apr 2023 11:57 AM (IST)

    मुंब्रा में जन्मदिन की पार्टी के दौरान 29 वर्षीय व्यक्ति और दोनों आरोपियों के बीच में शराब पीने के बाद बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने गुस्से में व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। (फाइल फोटो)

    Hero Image
    मुंब्रा में जन्मदिन की पार्टी में चाकू घोंप कर की व्यक्ति की हत्या

    ठाणे, पीटीआई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 29 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।‌ दरअसल यह पूरी घटना ठाणे जिले के मुंब्रा की है। मुंब्रा में जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया गया था। ‌ वहां सभी लोग पार्टी का आनंद ले रहे थे और जमकर नशा कर रहे थे। उसी दौरान 29 वर्षीय व्यक्ति और दोनों आरोपियों के बीच में शराब पीने के बाद बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने गुस्से में व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट

    आरोपी दोनों भाइयों ने 29 साल के उदय कदम को चाकू से वार कर मार डाला। इससे पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई वह मौके पर पहुंची और उन्होंने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया और उन्होंने बताया कि व्यक्ति से हुई बहस के कारण उसे चाकू घोंप कर मार डाला। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों भाइयों को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।

    बुजुर्ग ने अपनी पत्नि को उतारा मौत के घाट

    मुंबई के मुलुंड क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार 64 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने ही पति पत्नी की हत्या कर दी। वही इसके बाद व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। दरअसल गुरुवार को एक बुजुर्ग पलानी यादव ने अपनी पत्नी कविता यादव पर चाकू से कई वार किए और फिर खुदकुशी कर ली। कविता की हालत गंभीर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    यह भी पढ़ें-Project Tiger के 50वीं सालगिरह पर मैसुर जाएंगे पीएम मोदी, तीन दिवसीय कार्यक्रम का करेंगे उद्घाटन

    बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित था बुजुर्ग

    पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि पलानी यादव करीब 28 साल से बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित था और उसका इलाज भी चल रहा था। अपनी बीमारी से कई सालों से पीड़ित होने के बाद व्यक्ति मानसिक रूप से भी अस्वस्थ हो गया था। इसलिए उसने अपनी पत्नी को ही मौत के घाट उतारने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान ले ली।

    यह भी पढ़ें- Covid-19 in India: देश में 31 हजार के पार पहुंचे कोरोना के एक्टिव केस, 6100 से ज्यादा नए मामले आए सामने