Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'सिर्फ हिन्दू ही बेचेंगे झटका मांस', महाराष्ट्र में मल्हार सर्टिफिकेशन की शुरुआत; मंत्री राणे ने बताया क्यों उठाया ये कदम

    Updated: Tue, 11 Mar 2025 12:36 PM (IST)

    महाराष्ट्र के मत्स्य पालन मंत्री नितेश राणे ने एक नई पहल की शुरुआत की है जिसके तहत हिन्दू झटका मांस विक्रेताओं को अब मल्हार सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इस ...और पढ़ें

    Hero Image
    महाराष्ट्र के मत्स्य पालन मंत्री नितेश राणे (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मत्स्य पालन मंत्री नितेश राणे ने एक नई पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत महाराष्ट्र में अब केवल हिन्दू ही झटका मांस बेच सकेंगे। राज्य के सभी झटका मटन की दुकानों को मल्हार सर्टिफिकेशन नामक प्रमाणन के तहत पंजिकृत किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें मल्हार सर्टिफिकेट मिलेंगे। मंत्री नितेश राणे जोर देकर कहा कि ये दुकानें केवल हिन्दू विक्रेता ही चलाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है मल्हार सर्टिफिकेट?

    नितेश राणे ने झटका मांस विक्रेताओं की जांच के लिए एक प्रमाणन प्लेटफॉर्म 'मल्हार' बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा, "आज हमने महाराष्ट्र के हिन्दू समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस कदम से हिन्दूओं को झटका मटन बेचने वाली दुकानों तक पहुंचने में आसानी होगी।"

    मल्हार सर्टिफिकेट की क्या है खासियत?

    मंत्री नितेश राणे ने बताया कि मल्हार सर्टिफिकेट वेबसाइट पर वेरीफाइड वेंडर्स उपलब्ध होंगे और यहां लोगों को मांस के बारे में जानकारी, हाइजीन और ट्रैडिशन फ्रैंडली मीट देने का दावा किया गया है। इसमें अभी तक पुणे की 10 दुकानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

    नितेश राणे की अपील

    मंत्री ने लोगों से अपील की है कि वो लोग केवल प्रमाणित हिन्दू विक्रेताओं से ही मांस खरीदें। उन्होंने कहा, "इस मल्हार सर्टिफिकेट का अधिक से अधिक उपयोग किया जाना चाहिए और हिन्दुओं को बिना मल्हार सर्टिफिकेट वाली दुकानों से मांस नहीं खरीदना चाहिए।"

    'रेप करने वालों को नपुंसक बना दो', राजस्थान के राज्यपाल बोले- छेड़छाड़ करने वाले को पकड़कर पीटो