Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: '48 में से जीतेंगे 45 सीट', सीएम शिंदे ने महायुति गठबंधन को लेकर ये क्या कह दिया?

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 03 Mar 2024 06:28 PM (IST)

    आगामी लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि राज्य की महायुति गठबंधन ने महाराष्ट्र में 45 सीटें जीतने का संकल्प लिया है।उन्होंने अपने बेटे श्रीकांत शिंदे के लोकसभा क्षेत्र कल्याण में कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास रखते हुए एक सभा को भी संबोधित किया।

    Hero Image
    48 में से जीतेंगे 45 सीट: सीएम शिंदे। फोटोः @mieknathshinde

    पीटीआई, ठाणे। आगामी लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि राज्य की महायुति गठबंधन ने महाराष्ट्र में 45 सीटें जीतने का संकल्प लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महायुति गठबंधन से जीतेंगे 45 सांसद

    उन्होंने अपने बेटे श्रीकांत शिंदे के लोकसभा क्षेत्र कल्याण में कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास रखते हुए एक सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में राज्य सरकार की उपलब्धियों और डबल इंजन सरकार के काम काजों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र से 48 में से 45 सांसदों को चुनकर देश को शीर्ष अर्थव्यवस्था बनाने के पीएम मोदी के दृष्टिकोण का समर्थन करेगा।

    यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections: 10 दिनों में 12 राज्यों का दौरा और 29 कार्यक्रम, BJP की सूची जारी होने के बाद मिशन मोड में PM मोदी

    महायुति गठबंधन में शामिल हैं ये पार्टियां

    मालूम हो कि महायुति गठबंधन के सत्तारूढ़ दलों में भाजपा, सीएम शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में चिकित्सा लाभ में 1.5 लाख रुपये से 5 लाख रुपये की बढ़ोतरी के साथ सभी राज्य अस्पतालों में कैशलेस सुविधाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि मुफ्त स्वास्थ्य जांच से लगभग 4 करोड़ महिलाओं को लाभ हुआ है।

    यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने जारी की 195 उम्मीदवारों की पहली सूची, इन दिग्गजों को यहां से मिला मौका

    सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र विदेशी निवेश, बुनियादी ढांचे के विकास और सकल घरेलू उत्पाद में बहुत बड़ा योगदान देता है। सीएम ने मुंबई-गोवा ग्रीनफील्ड सुपर एक्सप्रेसवे के निर्माण की योजना के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि इससे 3 लाख व्यक्तियों के लिए रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।