MVA ने बजट सत्र की पूर्व संध्या पर पारंपरिक चाय पार्टी का किया बहिष्कार, सीएम शिंदे ने की मेजबानी
विपक्षी महाविकास आघाडी (एमवीए) ने महाराष्ट्र विधानसभा सत्र से पहले पारंपरिक चाय पार्टी का रविवार को बहिष्कार किया। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार पर आरक्षण को लेकर सामाजिक तनाव पैदा करने एवं मराठा समुदाय को गुमराह करने का आरोप लगाया। विधानमंडल सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इस दौरान लेखानुदान पेश किया जाएगा। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

पीटीआई, मुंबई। विपक्षी महाविकास आघाडी (एमवीए) ने महाराष्ट्र विधानसभा सत्र से पहले पारंपरिक चाय पार्टी का रविवार को बहिष्कार किया। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार पर आरक्षण को लेकर सामाजिक तनाव पैदा करने एवं मराठा समुदाय को गुमराह करने का आरोप लगाया।
सोमवार से शुरू हो रहा है सत्र
विधानमंडल सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इस दौरान लेखानुदान पेश किया जाएगा। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद पवार गुट) शामिल है। सत्तारूढ़ गठबंधन में भाजपा, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल है।
मुख्यमंत्री शिंदे ने की थी चाय पार्टी की मेजबानी
मुख्यमंत्री शिंदे ने चाय पार्टी की मेजबानी की थी। एमवीए नेताओं की बैठक के बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार किसानों की आत्महत्या रोकने में नाकाम रही है।
कांग्रेस नेता ने सरकार पर राजनीति के अपराधीकरण को बढ़ावा देने और आरक्षण पर सामाजिक तनाव पैदा करने तथा अपने स्वार्थी राजनीतिक हितों के लिए मराठा समुदाय को गुमराह करने का आरोप लगाया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।