Maharashtra: केकड़ा पकड़ते समय पहाड़ी रास्ते पर भटके पांच लड़के, सात घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन; इस तरह निकाला बाहर
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पांच लड़के पहाड़ी रास्ते पर एक केकड़ा पकड़ने गए थे। केकड़ा पकड़ते समय वो रास्ता भटक गए थे। इसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए कई एजेंसियों ने रात भर एक सयुंक्त अभियान चलाया ये अभियान पूरी रात चला। अभियान के तहत टीम के सदस्यों को अंधेरे और बारिश के बीच काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।
पीटीआई, ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर से एक खतरनाक घटना सामने आई है। बता दें कि महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पांच लड़के केकड़े पकड़ने गए थे, लेकिन इस दौरान वो रास्ता भटक गए थे। कई एजेंसियों ने रात भर एक सयुंक्त अभियान चलाया, ये अभियान 7 घंटे तक चला, इस अभियान के तहत उन्हें बचाया गया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
पांच लड़कों में से ज्यादातर लड़कों की उम्र 12 साल के आसपास थी। आजाद नगर इलाके में दरगाह गली के पांच लड़के शाम करीब 5 बजे मुंब्रा पहाड़ी पर खादी मशीन क्षेत्र में गए। इस दौरान उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया और वहां से उस समय कुछ लोग उनके आसपास से गुजर रहे थे। सभी ने उनकी आवाज सुनी और लड़कों को ढूंढने की कोशिश की। लेकिन उन्हें ढूंढ नहीं पाए। फिर उन स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी।
रात में चलाया गया अभियान
नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल (आरडीएमसी) के प्रमुख यासीन तडवी ने इसके बाद इस घटना को संज्ञान में लिया। आरडीएमसी के प्रमुख यासीन तडवी ने आगे कहा, आरडीएमसी, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), फायर ब्रिगेड और अन्य कर्मियों को शामिल करते हुए रात में एक एजेंसी खोज अभियान शुरू किया गया।
बचाव अभियान काफी चुनौतीपूर्ण था क्योंकि टीम के सदस्यों को अंधेरे और बारिश के बीच काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद अभियान के तहत सभी लड़कों को सुबह 3 बजे बचाया गया और उनके माता-पिता को सौंप दिया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।