Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra: 50 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट के साथ दो गुजराती गिरफ्तार, केस दर्ज

    पुलिस ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 50 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त करने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया पड़ोसी राज्य गुजरात के कच्छ जिले के भुज के रहने वाले आरोपियों को गुरुवार रात एक गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं।

    By Jagran NewsEdited By: Abhinav AtreyUpdated: Fri, 25 Aug 2023 11:42 AM (IST)
    Hero Image
    दोनों आरोपी गुजरात के कच्छ के रहने वाले हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    ठाणे, एजेंसी। पुलिस ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 50 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त करने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया, पड़ोसी राज्य गुजरात के कच्छ जिले के भुज के रहने वाले आरोपियों को गुरुवार रात एक गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से एक लाख रुपये से अधिक की नकदी भी बरामद की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने कहा, "सूचना के आधार पर नवी मुंबई के खारघर पुलिस स्टेशन की एक टीम ने दोनों को पकड़ लिया। उनकी तलाशी के दौरान, 500 रुपये के कुल 9,981 नकली नोट मिले, जिन पर बिना किसी सीरियल नंबर के 'चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया' लिखा हुआ था। नोटों को जब्त कर लिया गया है।"

    पुलिस ने दर्ज किया केस

    पुलिस ने बयान में कहा है कि जब्त किए गए सभी नोट बिल्कुल असली जैसे ही लग रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने 49,90,500 रुपये मूल्य के इन नोटों को बाजार में चलाने की योजना बनाई थी। उन्होंने बताया कि दोनों की पहचान 40 साल के उस्मान दुशाप साहा और 41 साल के अब्दुल हसन तुर्क के रूप में की गई है। दोनों के पास से 1,09,500 रुपये की नकदी भी बरामद की गई। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के ऊपर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।