Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mumbai News: मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर हादसे का शिकार हुई यात्रियों से भरी बस, पांच लोग हुए घायल

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 19 Mar 2023 05:12 AM (IST)

    Mumbai News मुंबई से बेंगलुरु जा रही एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसा पुणे के बावधन के पास मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर हुआ है। बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पांच लोग घायल हो गए हैं।

    Hero Image
    Mumbai News: मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर हादसे का शिकार हुई यात्रियों से भरी बस (फोटो एएनआइ)

    मुंबई, एजेंसी। मुंबई से बेंगलुरु जा रही एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसा पुणे के बावधन के पास मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर हुआ है। बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पांच लोग घायल हो गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

    पुणे दमकल विभाग के अधिकारी के अनुसार, घायल को अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, बस पुणे में बावधन के पास मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक अधिकारी ने कहा घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जम्मू-कश्मीर में सामने आया था सड़क हादसा

    फिलहाल खबर लिखे जाने तक पुणे फायर ब्रिगेड के अधिकारी और पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद थे। इससे पहले, शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के गोरी पोरा इलाके में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कई यात्री घायल हो गए थे। एएनआई से बात करते हुए बिहार के यात्रियों में से एक ने कहा दुर्घटना के समय बस में करीब 50-52 लोग सवार थे। उनमें से 3-4 लोगों की हालत गंभीर है और कई अन्य घायल हैं।