विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra: Pune: फर्जी दस्वातेजों के जरिए भारत में रह रहा था पाकिस्तानी, नकली आधार कार्ड और पासपोर्ट जब्त

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Wed, 15 Mar 2023 03:56 PM (IST)

पुणे में 22 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक जाली दस्तावेजों के साथ रह रहा था। पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया ...और पढ़ें

फर्जी दस्वातेजों के जरिए भारत में रह रहा था पाकिस्तानी, नकली आधार कार्ड और पासपोर्ट जब्त
फर्जी दस्वातेजों के जरिए भारत में रह रहा था पाकिस्तानी, नकली आधार कार्ड और पासपोर्ट जब्त

पुणे, एजेंसी। पुणे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 22 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक जाली दस्तावेजों के साथ रह रहा था। पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज

खड़क पुलिस ने मोहम्मद अमान अंसारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के साथ-साथ विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम के प्रावधानों के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है।

डीसीपी, (जोन I) संदीप सिंह ने बताया कि 'आरोपी अंसारी का जन्म कराची में हुआ था। उनकी मां भारतीय और पिता पाकिस्तानी हैं। वे कराची से दुबई चले गए जहां उन्होंने पढ़ाई की। वर्ष 2015 में, मां और बेटे दोनों भारत आ गए और अपने रिश्तेदारों के साथ पुणे में रहने लगे। उस समय उनके पास वैध वीजा था।'

फर्जी तरीके से तैयार किया भारतीय पासपोर्ट

अधिकारी ने आगे कहा कि अंसारी शहर के एक स्कूल और बाद में यहां एक जूनियर कॉलेज में पढ़ा। इस बीच उसका वीजा समाप्त हो गया था। उन्होंने कहा कि शख्स को अपने वीजा के नवीनीकरण के लिए आवेदन करना चाहिए था।

इसके बजाय, उसने फर्जी तरीके से आधार कार्ड प्राप्त किया और उसके आधार पर उसे भारतीय पासपोर्ट मिल गया। पुणे पुलिस की विशेष शाखा के एक अधिकारी ने कहा, 'हम इस बात की जांच करेंगे कि अंसारी को आधार कार्ड और भारतीय पासपोर्ट कैसे मिला।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।