विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai News: आंध्र प्रदेश का CM बताकर 60 कंपनियों से ठगे 3 करोड़ रुपये, मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Wed, 15 Mar 2023 12:51 PM (IST)

Mumbai News मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान नागराजू बुदुमुरु के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक ...और पढ़ें

Mumbai News: आंध्र प्रदेश का CM बताकर 60 कंपनियों से ठगे 3 करोड़ रुपये (फोटो जागरण ग्राफिक्स)
Mumbai News: आंध्र प्रदेश का CM बताकर 60 कंपनियों से ठगे 3 करोड़ रुपये (फोटो जागरण ग्राफिक्स)

मुंबई, एजेंसी। मुंबई पुलिस ने खुद को आंध्र प्रदेश का सीएम बताने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने खुद को आंध्र प्रदेश का मुख्यमंत्री बताकर इलेक्ट्रॉनिक रिटेल चेन के साथ 12 लाख रुपये की कथित तौर पर धोखाधड़ी की थी। इसके बाद मुंबई पुलिस की साइबर सेल यूनिट ने 28 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आंध्र प्रदेश के सीएम के नाम पर की करोड़ों की ठगी

मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान नागराजू बुदुमुरु के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बुदुमुरु ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी का नाम लेकर करीब 60 कंपनियों से 3 करोड़ रुपये की ठगी की है।

आरोपी ने ऐसे दिया ठगी को अंजाम

मुंबई पुलिस ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि आरोपी ने खुद को आंध्र प्रदेश के सीएम का निजी सहायक बताते हुए एक इलेक्ट्रॉनिक्स विक्रेता को फोन किया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि उन्हें इलेक्ट्रॉनिक्स विक्रेता के प्रबंध निदेशक का नंबर चाहिए, क्योंकि मुख्यमंत्री उनसे बात करना चाहते हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रबंध निदेशक का नंबर मिलने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर आंध्र के मुख्यमंत्री होने का दावा करते हुए एमडी से संपर्क किया और एक क्रिकेटर की किट के प्रायोजन के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन से 12 लाख रुपये मांगे।

शिकायत के बाद हुई आरोपी की गिरफ्तारी

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन के नाम से फर्जी दस्तावेज भी भेजे और एक ईमेल आईडी में दावा किया कि यह क्रिकेटर का है और उसने राशि जारी की है। दस्तावेजों की जांच के बाद जब पीड़ितों को पता चला कि उनके साथ धोखा हुआ है तो उन्होंने जनवरी में पुलिस शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने जांच शुरू की और बाद में आरोपी को ट्रैक करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले का निवासी है आरोपी

बता दें कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 465 और 467 के तहत मामला दर्ज किया है और मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ओडिशा की सीमा से लगे आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में रहता है। पुलिस ने यह भी पाया है कि आरोपी बुदुमुरु पर कम से कम इसी तरह के 30 मामले दर्ज हैं और पुलिस ने उसके बैंक खातों से 7.6 लाख रुपये बरामद किए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।