Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra: सीएम योगी की राह पर चलें एकनाथ शिंदे, 'बुलडोजर शिंदे' के नाम से जाने जाएंगे: भाजपा विधायक

    By AgencyEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Mon, 20 Mar 2023 09:43 AM (IST)

    Maharashtra News एक सभा को संबोधित करते हुए निलंबित भाजपा नेता टी राजा सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को भी उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आ ...और पढ़ें

    Hero Image
    टी राजा सिंह ने औरंगाबाद में एक सभा को किया संबोधित

    औरंगाबाद, पीटीआई। तेलंगाना से निलंबित भाजपा नेता टी राजा सिंह ने कहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की की तरह काम करना चाहिए और सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर का उपयोग करके ध्वस्त करना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम योगी के पैटर्न को अपनाए सीएम शिंदे

    रविवार को छत्रपति संभाजी नगर, पूर्व में औरंगाबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए टी राजा सिंह ने कहा कि सीएम शिंदे को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि छत्रपति शिवाजी महाराज के किलों से अतिक्रमण हटा दिया जाए और उन्हें बुलडोजर शिंदे के रूप में जाना जाए। दरअसल, टी राजा सिंह लव जिहाद के खिलाफ कानून की मांग को लेकर शहर में सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित मोर्चा को संबोधित कर रहे थे।

    सीएम शिंदे को बुलडोजर एकनाथ शिंदे नाम से जाना जाए

    हैदराबाद से विधायक सिंह ने कहा, "महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा निर्धारित पैटर्न का पालन करना चाहिए। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की पहचान की जानी चाहिए और 100 बुलडोजर खरीदकर उन अतिक्रमण को हटाया जाना चाहिए।"

    सिंह ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के सतारा जिले के प्रतापगढ़ किले में अफजल खान की कब्र की तरह छत्रपति शिवाजी महाराज के किले से अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "शिंदे को बुलडोजर एकनाथ शिंदे के नाम से भी जाना जाना चाहिए।"

    औरंगाबाद का नाम बदलने का विरोध करने वालों को घेरा

    हाल ही में महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के नाम बदलने के कुछ हलकों के विरोध के बारे में बोलते हुए सिंह ने कहा, "धर्मनिरपेक्ष लोग कहते हैं कि मुसलमान शिवाजी महाराज के बल के सदस्य थे। यदि ऐसा है, तो वे नाम बदलने का विरोध क्यों करते हैं?"

    एक अन्य वक्ता सुरेश चव्हाणके ने कहा कि लोगों को उन दुकानों से कुछ भी नहीं खरीदना चाहिए जिनके बोर्ड पर औरंगाबाद लिखा हुआ है और उन्हें प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा, "अब औरंगाबाद का नाम बदल गया है, हमें इस शहर का चरित्र भी बदलना चाहिए।" कार्यक्रम में मंच पर महाराष्ट्र के मंत्री अतुल सावे और संदीपन भुमरे मौजूद थे।

    मुसलमान विरोधी भाषण के लिए जाने जाते हैं टी राजा सिंह

    आपको बता दें, टी राजा सिंह मुसलमानों के खिलाफ तीखे भाषण देने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में, महाराष्ट्र के अहमदनगर में सिंह के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था, जब मुसलमानों को निशाना बनाते हुए उनके भड़काऊ भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

    अधिकारियों ने कहा था कि महाराष्ट्र में लातूर पुलिस ने हाल ही में विधायक से उनके एक और भड़काऊ भाषण को लेकर पूछताछ की थी। सिंह ने अहमदनगर जिले की राहता तहसील में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, "जो भी हिंदुओं के खिलाफ बोलता है, हम उसे नहीं बख्शेंगे। हमारे हिंदू राष्ट्र में आपको वह करने के लिए लाउडस्पीकर भी नहीं मिलेगा, जो आप दिन में पांच बार करते हैं।"