विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र में लिफ्ट को लेकर नया नियम, 12 साल से छोटे बच्चों के अकेले जाने पर रोक; पूरी डिटेल

Published: Wed, 18 Nov 2026 10:11 AM (IST)

महाराष्ट्र सरकार ने 'महाराष्ट्र लिफ्ट, एस्केलेटर और मूविंग वॉक नियम, 2026' अधिसूचित किए हैं, जिनके तहत 12 साल से कम ...और पढ़ें

12 साल से कम बच्चे अकेले लिफ्ट उपयोग नहीं कर सकेंगे (यह तस्वीर AI से बनाई गई है)

12 साल से कम बच्चे अकेले लिफ्ट उपयोग नहीं कर सकेंगे (यह तस्वीर AI से बनाई गई है)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने लिफ्ट और एस्केलेटर सेफ्टी को लेकर कड़े नियम लागू किए हैं।अब 12 साल से कम उम्र के बच्चे किसी वयस्क की देखरेख के बिना लिफ्ट या एस्केलेटर का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। नियमों की अनदेखी पर बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स के लिफ्ट लाइसेंस रद किया जा सकता है।

राज्य सरकार ने 'महाराष्ट्र लिफ्ट, एस्केलेटर और मूविंग वॉक नियम, 2026' को अधिसूचित किया है, जिनमें लिफ्ट, एस्केलेटर और मूविंग वॉक के लिए सुरक्षा, रखरखाव और लाइसेंसिंग से जुड़े कड़े नियम लागू किए गए हैं।

नए नियम में क्या-क्या बदलेगा?

इन नियमों के तहत 18 साल से कम उम्र के व्यक्तियों को लिफ्ट ऑपरेटर के रूप में काम पर रखने पर रोक लगाई गई है। ये नियम रखरखाव और सुरक्षा के लिए बिल्डिंग मालिकों और उपकरणों के मालिकों पर अधिक जिम्मेदारी डालते हैं।

साथ ही यह अनिवार्य कर दिया गया है कि अधिकृत ठेकेदार महीने में कम से कम एक बार लिफ्ट, एस्केलेटर और मूविंग वॉक का निरीक्षण करें और उनका रखरखाव करें।

इसके अलावा, लाइसेंसधारी या अधिकृत ठेकेदार द्वारा इन लिस्ट का सालाना ऑडिट और परीक्षण किया जाना चाहिए और इसकी रिपोर्ट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर को सौंपी जानी चाहिए।

नए नियमों में लिफ्ट के लिए कुछ अतिरिक्त सुरक्षा फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जैसे कि CCTV, ऑटोमैटिक रेस्क्यू डिवाइस (ARD) और ओवरलोड प्रोटेक्शन डिवाइस (OLPD)। जिन मौजूदा लिफ्टों में ये सिस्टम नहीं हैं, उनमें नियमों के लागू होने के एक साल के भीतर इन्हें लगवाना अनिवार्य होगा।

24 घंटे के अंदर करनी होगी दुर्घटना की रिपोर्ट  

नया नियम दुर्घटना की रिपोर्ट करने के लिए एक समय-सीमा भी तय करता है। किसी भी दुर्घटना की जानकारी 24 घंटे के भीतर इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर और स्थानीय पुलिस स्टेशन को दी जानी चाहिए।

नियमों में यह बताया गया है कि इस्तेमाल में न आने वाली लिफ्ट, एस्केलेटर और मूविंग वॉक को कैसे सुरक्षित रखा जाना चाहिए। मालिकों को या तो इन उपकरणों को हटा देना चाहिए, या फिर बिजली का कनेक्शन काटकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे सुरक्षित यांत्रिक स्थिति में हों।

लिफ्ट वेल, एस्केलेटर या मूविंग वॉक वाली जगहों पर किसी अनधिकृत व्यक्ति को जाने से रोकने के लिए, सभी गेट, दरवाजों के रास्ते और एंट्री गेट को अच्छी तरह से लॉक या बैरिकेड कर देना चाहिए।

बंद पड़े एस्केलेटर और मूविंग वॉक के लिए नियम

बंद पड़े एस्केलेटर और मूविंग वॉक को सीढ़ी या पैदल रास्ते की तरह इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। आपातकाल में तुरंत मदद के लिए लिफ्ट मेंटेनेंस वाले ठेकेदारों को अपने ऑफिस पर 24 घंटे कॉल सेवा देनी होगी, ताकि शिकायत और इमरजेंसी कॉल पर फौरन जवाब मिल सके।

लाइसेंस के नियम अब सख्त हैं। लिफ्ट, एस्केलेटर या मूविंग वॉक चलाने का लाइसेंस तभी मिलेगा जब वे नेशनल बिल्डिंग कोड, भारतीय मानक ब्यूरो के नियमों और अन्य संबंधित कानूनों के मुताबिक लगे हों। लाइसेंस लेने वाले कोई ऐसा बदलाव नहीं कर सकते जिससे मशीन की सुरक्षा कम हो, उसका सही काम बिगड़े या लोगों की जान को खतरा हो।

यह भी पढ़ें- लिफ्ट दी और मार दी गोली... गुरदासपुर में हेड कॉन्स्टेबल की हत्या से पहले का वीडियो; आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें- MP में लिफ्ट के लिए रजिस्ट्रेशन-इंश्योरेंस अनिवार्य, बिना फिटनेस सर्टिफिकेट संचालन हुआ तो होगी कार्रवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।