Nana Patole: क्या नाना पटोले ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा? महाराष्ट्र कांग्रेस ने दी सफाई
Maharashtra महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। नतीजों के बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस ने इस खबर का खंडन किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली: महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। नतीजों के बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस ने इस खबर का खंडन किया है।
2021 से प्रदेश अध्यक्ष हैं पटोले
बता दें कि नान पटोले को पार्टी ने साल 2021 में प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने वाले पटोले अपने नेतृत्व को लेकर मुखर रहे हैं। विशेषकर साल 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने नाना पटोले के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राज्य में अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया है।
इस्तीफे पर क्या बोले नाना पटोले?
बता दें कि महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने मडिया से कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने जा रहा हूं, मैंने अपना इस्तीफा नहीं दिया है।
VIDEO | "I am going to meet Congress president Mallikarjun Kharge, I have not given my resignation," says Maharashtra Congress president Nana Patole (@NANA_PATOLE) on reports of his resignation as state Congress chief.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 25, 2024
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/dFwBh8fn2k
महाराष्ट्र में कांग्रेस का सबसे खराब प्रदर्शन
विधानसभा चुनाव 2024 में एमवीए को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एमवीए गठबंधन में सबसे ज्यादा सीटों पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था। लेकिन, इस चुनाव में केवल 19 सीटों पर ही कांग्रेस को जीत मिली है।
वहीं, महा विकास अघाड़ी गठबंधन में तीन दल हैं। तीनों दलों को मिलाकर 53 सीटें आई हैं। जिसमें कांग्रेस को 19, शिवसेना (UBT) को 20 और एनसीपी शरद पवार को 12 सीटें मिली हैं।
बीजेपी का महाराष्ट्र में सबसे शानदार प्रदर्शन
उल्लेखनीय है कि बीजेपी की व्यापक जीत ने राज्य में राजनीति को एकदम बदल दिया है। बीजेपी ने साल 2024 के विधानसभा चुनाव में सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। बीजेपी समर्थित महायुति ने इस चुनाव में कुल 232 सीटों पर जीत हासिल की है। इसमें अकेले बीजेपी ने 132 सीटों पर जीत हासिल की है। महाराष्ट्र में बीजेपी का ये अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।