Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई के लॉज में पत्नी से देह व्यापार कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजकर किया भंडाफोड़

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sun, 15 Jan 2023 09:26 PM (IST)

    मुंबई में पुलिस ने अपनी पत्नी से देह व्यापार कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी के एक और साथी भी पकड़ा गया। जबकि दो महिलाओं को इस दलदल से निकालकर शेल्टर होम भेज दिया गया।

    Hero Image
    मुंबई के लॉज में पत्नी से देह व्यापार कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

    ठाणे, पीटीआई। मुंबई के भायंदर में पुलिस ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार किया। उसके साथी को भी गिरफ्त में लिया गया है। बता दें कि पुलिस ने दो महिलाओं को इस दलदल से बचाकर शेल्टर होम भेजा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देह व्यापार की मिली थी जानकारी

    देह व्यापार के धड़ल्ले से चलते की सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मीरा-भायंदर इलाके में स्थित एक लॉज में शुक्रवार को छापेमारी कर दो महिलाओं को मुक्त कराया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस को देह व्यापार की पुख्ता जानकारी मिली थी, जहां पर धड़ल्ले से चल रहे देह व्यापार के लिए 10,000 रुपये चार्ज किया जाता था। इस दौरान आरोपी महिलाओं से पैसे देने वाले व्यक्तिओं से संबंध बनाने के लिए कहते थे।

    एक्शन में नजर आए पुलिस अधिकारी

    देह व्यापार की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और लॉज का रुख किया। पुलिस ने देह व्यापार को धड़ल्ले से चलाने वाले आरोपियों की जानकारी को पुख्ता करने के लिए लॉज में फर्जी ग्राहक भेजा। जिसके जरिए इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

    Maharashtra: मराठवाड़ा में साल 2022 में एक हजार से अधिक किसानों ने की आत्महत्या, 2021 की तुलना में बढ़े मामले

    इस कार्रवाई में पुलिस को चौंका देने वाली जानकारी प्राप्त हुई। दरअसल, लॉज में देह व्यापार का धंधा चला रहा व्यक्ति अफनी पत्नी से ही यह काम करवा रहा था। दो अन्य महिलाएं भी इस दलदल भी फंसी हुई थीं। ऐसे में पुलिस ने देह व्यापार करवाने से आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही महिलाओं को इस धंधे से मुक्त कराकर शेल्टर होम भेजा।

    पुलिस ने दर्ज किया मामला

    पुलिस ने अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

    Pune: देश का एक ऐसा पुलिस स्टेशन जहां शाम होते ही पुलिसवाले बन जाते हैं सिंगर, गाते हैं लता-रफी के गाने

    मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर के खिलाफ FIR, धोखाधड़ी करने के चलते परिवार और कंपनी भी फंसी