विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर के खिलाफ FIR, धोखाधड़ी करने के चलते परिवार और कंपनी भी फंसी

By Jagran NewsEdited By: Mahen Khanna
Published: Sun, 15 Jan 2023 04:19 AM (IST)

किशोरी पेडणेकर समेत उनकी कंपनी के चार लोगों के खिलाफ मुंबई के निर्मल नगर बांद्रा ईस्ट के पुलिस स्टेशन में ...और पढ़ें

शिवसेना के ठाकरे गुट की नेता किशोरी पेडनेकर।
शिवसेना के ठाकरे गुट की नेता किशोरी पेडनेकर।

मुंबई, एएनआइ। मुंबई की पूर्व मेयर और शिवसेना के ठाकरे गुट की नेता किशोरी पेडनेकर बड़ी मुश्किलों में घिर गई हैं। मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज किया है। किशोरी पेडणेकर समेत किश कार्पोरेट सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड के चार लोगों के खिलाफ मुंबई के निर्मल नगर बांद्रा ईस्ट के पुलिस स्टेशन में यह एफआइआर दर्ज हुई है। गोमाता जनता एसआरए प्रोजेक्ट को लेकर धोखाधड़ी के मामले में यह कार्रवाई की गई है।

किरीट सोमैया ने ट्वीट कर लगाए आरोप

इस बात की जानकारी भाजपा नेता किरीट सोमैया ने ट्वीट कर दी है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि एक विशेष कंपनी कोर्ट ने शुक्रवार को किशोरी पेडणेकर के बेटे साईप्रसाद पेडनेकर, उनकी फर्म किश कारपोरेट और चार अन्य के खिलाफ 2012 में कंपनी को पंजीकृत करते समय जालसाजी और झूठे दस्तावेज जमा करने के लिए समन जारी किया है। उन्होंने कहा कि किश कार्पोरेट कंपनी को किशोरी पेडनेकर द्वारा झूठे दस्तावेज जमा करके बनाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी को करोड़ों रुपये के कोविड केंद्र के ठेके मिले थे।