VIDEO: 'तुम हिंदुस्तानी नहीं हो क्या...', मराठी बोलने पर मजबूर किया गया तो महिला ने दिया करारा जवाब
Marathi Language Row महाराष्ट्र में भाषा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। एक वीडियो में कुछ लोग एक गैर-मराठी भाषी महिला को मराठी बोलने के लिए मजबूर कर रहे हैं। महिला के हिंदी में बोलने पर लोग महाराष्ट्र-महाराष्ट्र चिल्लाने लगे। इससे पहले मुंबई की लोकल ट्रेन में भी भाषा को लेकर विवाद हुआ था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में भाषा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। इस बार एक गैर मराठी भाषी महिला को जबरदस्ती मराठी बोलने के लिए मजबूर किया गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां कुछ लोग एक महिला को घेर कर मराठी बोलने के लिए कह रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग महिला पर चिल्ला रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, संजीरा देवी नामक महिला अपने घर के सामने खड़ी थी, तभी उसने देखा कि कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया है। जब उसने उनसे थोड़ी जगह मांगी, तो उन्होंने उसे मराठी में बात करने को कहा। उसने मना कर दिया। इस तरह गरमागरम बहस शुरू हो गई।
लोगों ने महिला के साथ की अभद्रता
उनमें से एक आदमी ने उसके चेहरे के पास उंगली उठाते हुए कहा, मराठी में बोलो। यह महाराष्ट्र है। इसके बाद बाकी लोग उस पर चिल्लाते रहे। इसपर महिला ने कहा, नहीं मैं हिंदी में बात करूंगी। क्या आप हिंदुस्तानी नहीं हैं? क्या आप हिंदुस्तान से नहीं हैं? इस पर लोग महाराष्ट्र, महाराष्ट्र चिल्लाने लगे। जब तक पुलिस आती तब तक लोग वहां से जा चुके थे।
मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक बार फिर मराठी और गैर मराठी आमने सामने.।
— Vivek Gupta (@imvivekgupta) July 20, 2025
महिला को मराठी नहीं थी, और मराठी लोग उस पर मराठी बोलने का दबाव डाल रहे थे.
जिसके बाद महिला भी काफी गुस्से में आई और बोली वो हिंदी में ही बोलेगी, यह हिंदुस्तान है. pic.twitter.com/NhtCLShJE4
ट्रेन पर महिलाओं के बीच भाषा पर छिड़ा विवाद
इससे पहले मुंबई की लोकल ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें लोग भाषा पर बुरी तरह से लड़ते दिखाई दिए।
वीडियो में एक महिला दूसरी महिला को मराठी सीखने की सलाह दे रही है। वहीं, मराठी न बोलने पर महिला को मुंबई से बाहर निकलने की धमकी देते भी देखा जा सकता है।
वीडियो में 6-7 महिलाएं मराठी भाषा पर लड़ाई करते दिखाई दे रही हैं। महिलाओं के बीच यह लड़ाई ट्रेन की सीट को लेकर शुरू हुई। मुंबई की लोकल ट्रेन में सीट को लेकर मारामारी काफी आम है। हालांकि, ताज्जुब तब हुआ जब यह लड़ाई मराठी बनाम हिंदी भाषा के विवाद तक पहुंच गई।
ट्रेन में एक महिला को दूसरी महिला पर चिल्लाते देखा जा सकता है। मराठी न बोलने के कारण महिला लगातार उसपर चिल्ला रही है। महिला कहती है, "अगर तुमको मुंबई में रहना है तो मराठी बोलना होगा। वरना यहां से तुरंत निकल जाओ।" इसके बाद एक अन्य महिला भी इस बहस का हिस्सा बन जाती है।
बता दें कि राज्य में मराठी बनाम गैर मराठी भाषा विवाद की शुरुआत एमएनएस (MNS) कार्यकर्ताओं द्वारा की गई। इस विवाद को हवा में देने में एमएमएस प्रमुख राज ठाकरे ने अहम भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें- 'मराठी बोलो, नहीं तो बाहर निकलो...', मुंबई की लोकल ट्रेन में महिलाओं की तू-तू मैं-मैं का वीडियो वायरल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।