Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र में बंपर बढ़त के बाद BJP मुख्यालय में छानी जा रही जलेबी, नतीजों से पहले मुंह मीठा करने की तैयारी; देखें Video

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 11:24 AM (IST)

    Maharashtra Election 2024। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही रुझान आना शुरू हो गए। भाजपा गठबंधन को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। ऐसे में चुनाव परिणाम के रुझानों के बीच भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर जलेबियां छानी जा रही हैं। बीजेपी ने जीत के जश्न की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

    Hero Image
    भाजपा मुख्यालय में बन रही जलेबी (फोटो-जागरण)

    डिजिटल डेस्क,जागरण: Maharashtra Vidhan Sabha election result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही रुझान आना शुरू हो गए हैं। धीरे-धीरे नतीजे भी साफ होने लगेंगे। ऐसे में चुनाव परिणाम के रुझानों के बीच भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर जलेबियां छानी जा रही हैं। बीजेपी ने जीत के जश्न की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र में बीजेपी 127 सीटों पर आगे है। शिवसेना (शिंदे) 55, एनसीपी (अजित पवार) 35 पर आगे है। जबकि कांग्रेस 20, शिवसेना (उद्धव) 16, एनसीपी (शरद पवार) 13 सीटों पर आगे है।

    किसके बीच है टक्कर?

    बता दें कि इस बार मुख्य मुकाबला भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के गठबंधन 'महायुति' और कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद चंद्र पवार) की महाविकास अघाडी के बीच है। दोनों ही गठबंधन चुनाव में अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।

    राज ठाकरे की मनसे और प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी समेत कुछ अन्य दल भी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, दूसरी ओर झारखंड में मुख्य मुकाबला जेएमएम, कांग्रेस, राजद के महागठबंधन और भाजपा, आजसु समेत अन्य दलों के गठबंधन NDA के बीच है।