विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हम अजित पवार की दादागिरी के बारे में जानते हैं', महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता ने फडणवीस को बताया 'सुपर सीएम'

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Thu, 31 Aug 2023 04:33 PM (IST)

महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सुपर सीएम बताया है। उन्होंने निशाना साधते ...और पढ़ें

महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। (फाइल फोटो)
महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष पटोले ने राज्य सरकार पर साधा निशाना।
  2. महाराष्ट्र सरकार के काम काज पर कांग्रेस नेता ने किया सवाल।
  3. उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर भड़के महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष।

मुंबई, पीटीआई। महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को 'सुपर सीएम' बताया है। उन्होंने परोक्ष रूप से ये बताने की कोशिश की कि महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से अधिक उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को तवज्जो दी जाती है।

कांग्रेस नेता ने अजित पवार पर साधा निशाना

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पटोले ने एनसीपी के बागी नेता अजित पवार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम अजित पवार की दादागिरी के बारे में भी जानते हैं। साथ ही उन्होंने शिंदे गुट के शिवसेना विधायकों का भी मजाक उड़ाया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कांग्रेस नेता नाना पटोले महाराष्ट्र के मुख्य सचिव मनोज सौनिक द्वारा जारी एक निर्देश पर सवालों का जवाब दे रहे थे। मुख्य सचिव द्वारा जारी निर्देश में कहा गया कि किसी भी फाइल पर सीएम एकनाथ शिंदे की मंजूरी लेने से पहले अजित पवार के पास भेजना है, फिर उसे देवेंद्र फडणवीस के पास भेजा जाय। यानी कि फाइल को पहले अजित पवार, फिर देवेंद्र फडणवीस और अंत में सीएम शिंदे के पास भेजना है।

सरकार में शामिल हुए थे अजित पवार

बता दें कि अजित पवार हाल ही में एनसीपी में बगावत करते हुए अपने गुट के नेताओं के साथ महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए। उन्हें सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

कांग्रेस नेता ने कहा,

हमने अजित पवार की दादागिरी देखी है। शिंदे गुट के शिवसेना विधायकों ने अजित पवार पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को गिरा दिया था और अब वही सरकार में शामिल हो गए।

शिंदे ने भाजपा के साथ बनाई थी सरकार

बता दें कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार में अजित पवार के पास वित्त विभाग था। एमवीए सरकार में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस शामिल थी। पिछले साल जून में एकनाथ शिंदे ने अपने गुट के विधायकों के साथ सरकार में विद्रोह कर दिया था। विद्रोह के बाद शिंदे गुट के विधायकों ने भाजपा के साथ सरकार बनाई थी।

शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में एकनाथ शिंदे राज्य के मुख्यमंत्री बने थे और देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। इसके बाद हाल ही में अजित पवार भी अपने गुट के साथ सरकार में शामिल हो गए। पिछले महीने अजित पवार गुट से आठ नेताओं को मंत्री बनाया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।