महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने श्रीनगर में 15 राज्यों के शिवसेना पदाधिकारियों के साथ की बैठक
Maharashtra News महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कश्मीर के श्रीनगर में 15 राज्यों के शिवसेना पदाधिकारियों के साथ बैठक की है। इस बैठक में बिहार मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश झारखंड सहित उनकी पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए।

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कश्मीर के श्रीनगर में 15 राज्यों के शिवसेना पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
11 जून को हुई बैठक में शिंदे ने अधिकारियों से सत्तारूढ़ सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मदद से शिवसेना का जनाधार बढ़ाने की दिशा में काम करने को कहा। शिंदे के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि इस बैठक में बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड सहित उनकी पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए।
शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार का होने जा रहा 1 साल पूरा
शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार इस महीने के अंत में एक साल पूरा कर लेगी। शिंदे और शिवसेना के 39 विधायकों ने पिछले साल जून में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी थी, जिसके कारण महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी।
शिंदे और बागी विधायकों ने तब भाजपा से हाथ मिला लिया और देवेंद्र फडणवीस के साथ डिप्टी सीएम के रूप में सरकार बनाई। चुनाव आयोग ने शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को 'शिवसेना' पार्टी का नाम और 'धनुष और तीर' चुनाव चिन्ह भी आवंटित किया।
लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीतेगी BJP
मीडिया से बात करते हुए शिवसेना नेता शिंदे ने 11 जून को दावा किया कि भाजपा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीतेगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी पुराने चुनावी रिकॉर्ड टूट जाएंगे। इस समय एकनाथ शिंदे कश्मीर में है और यहां उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की।
सीएम शिंदे ने कहा, 'आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी रिकॉर्ड टूट जाएंगे और बीजेपी मोदी के नेतृत्व में भारी बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास परियोजनाओं पर काम हो रहा है और अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।