Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे ने राज ठाकरे से उनके आवास पर की मुलाकात, MNS प्रमुख की पत्नी भी रहीं मौजूद

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sun, 26 Mar 2023 11:00 PM (IST)

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे से मुंबई में उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। राज ठाकरे के साथ उनकी पत्नी शर्मिला बेटा अमित और पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

    Hero Image
    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की

    मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे से मुंबई में उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।

    एक बयान के मुताबिक, राज ठाकरे के साथ उनकी पत्नी शर्मिला, बेटा अमित और पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

    राज ठाकरे ने शिंदे-भाजपा सरकार पर लगाया था आरोप

    राज ठाकरे ने बुधवार को मुंबई में पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार पर मुंबई के सौंदर्यीकरण के लिए 1,700 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगाया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने शिवसेना के कई नेताओं के पार्टी से बाहर निकलने के लिए उद्धव ठाकरे को जिम्मेदार ठहराया, जिसमें मुख्यमंत्री शिंदे और उनके समर्थन वाले 39 विधायक शामिल थे, जिन्होंने पिछले साल जून में विद्रोह कर दिया था।

    मनसे प्रमुख द्वारा रैली में मुंबई के माहिम इलाके के तट पर अवैध रूप से बनाए जा रहे 'मजार' या मकबरे जैसी संरचना का वीडियो दिखाए जाने के एक दिन बाद गुरुवार को इस ढांचे को ध्वस्त कर दिया गया।

    गौरतलब है कि राज ठाकरे ने आरोप लगाया था कि माहिम बीच पर अवैध मजार का निर्माण किया जा रहा है। राज ठाकरे के सवाल उठाते ही गुरुवार सुबह बुलडोजर माहिम बीच पर पहुंचा, उस वक्त दर्जनों की संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे।