विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kamakhya Temple: महाराष्ट्र के सीएम ने मंत्रियों, विधायकों व सांसदों के साथ किए मां कामाख्या के दर्शन

By AgencyEdited By: Sachin Kumar Mishra
Published: Sat, 26 Nov 2022 05:02 PM (IST)

Kamakhya Temple महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को गुवाहाटी में अपने मंत्रियों विधायकों व सांसदों के साथ शक्तिपीठ ...और पढ़ें

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने विधायकों के साथ कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना। फोटो एएनआइ
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने विधायकों के साथ कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना। फोटो एएनआइ

मुंबई, राज्य ब्यूरो। Kamakhya Temple: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को गुवाहाटी में अपने ज्यादातर मंत्रियों, विधायकों व सांसदों के साथ शक्तिपीठ मां कामाख्या के दर्शन किए। इस दौरान सीएम शिंदे और विधायकों ने पूजा-अर्चना भी की। एकनाथ शिंदे ने मंदिर में दर्शन के बाद कहा कि उन्होंने देवी से सभी के लिए शांति और खुशी का आशीर्वाद मांगा है।

व्यस्तता के कारण नहीं जा सके कुछ मंत्री 

एकनाथ शिंदे पांच माह पहले गुवाहाटी के ही एक होटल में 22 से 29 जून तक लगभग 50 विधायकों के साथ ठहरे थे। महाराष्ट्र में उद्धव सरकार गिरने की घोषणा होने के बाद ही वह वहां से लौटे थे। उसी दौरान वह पहली बार मां कामाख्या के दर्शन करने गए थे। उनके साथियों का कहना है कि पहले दर्शन के दौरान ही कामाख्या मंदिर के पुजारी ने उनके मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की थी। इसलिए सरकार बनने के पांच महीने बाद शिंदे अपने ज्यादातर विधायकों, मंत्रियों और सांसदों के साथ पुनः मां कामाख्या के दर्शन के लिए गए हैं। कुछ मंत्री व विधायक अपनी पूर्वनिर्धारित व्यस्तता के कारण नहीं जा सके हैं।

कहा-विपक्ष के पास आलोचना के सिवाय कुछ नहीं

विशेष विमान से गुवाहाटी गए टीम शिंदे के लोगों की कुल संख्या 170 है। शिंदे दर्शन के बाद स्वयं बताया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उनकी अगवानी के लिए विमानतल पर अपने तीन मंत्रियों व कुछ अधिकारियों को भेजा था। शनिवार शाम को हिमंता ने टीम शिंदे को भोजन के लिए भी आमंत्रित कर रखा है। उनकी इस यात्रा की विपक्ष द्वारा की जा रही आलोचना के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछ जाने पर मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि विपक्ष के पास आलोचना करने के सिवाय और कोई काम नहीं है। मेरी सरकार द्वारा विकास के सभी काम ठीक से किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः शिवाजी पर टिप्पणी को लेकर उद्धव बोले, राज्यपाल कोश्यारी को नहीं हटाया गया तो आंदोलन होगा