MNS प्रमुख राज ठाकरे से मिलने पहुंचे महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल
महाराष्ट्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के आवास पर उनसे मुलाकात करने गए हैं। इस मुलाकात को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।

मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र भाजपा (BJP) अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena) प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) के आवास पर पहुंच उनसे मुलाकात कर रहे हैं। बता दें कि स्थानीय निकाय चुनाव से पहले महाराष्ट्र में राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। इस मुलाकात को लेकर राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।
गौरतलब है कि इस मुलाकात को लेकर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने गुरुवार को कहा था कि भारतीय जनता पाटी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच गठबंधन की कोई संभावना नहीं है क्योंकि अन्य राज्यों के बारे में उसके विचार हमारे लिए अस्वीकार्य हैं। अनेकों मतभेद के बावजूद भी ये मुलाकात आवश्यक है। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल का कहना है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण के मुद्दे का कोई हल निकलने तक भाजपा राज्य सरकार को स्थानीय निकाय चुनाव नहीं कराने देगी।
उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार राज्य में संबंधित स्थानीय निकायों में ओबीसी के लिए आरक्षण अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी को मिलाकर कुल आरक्षित सीटों के 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता है। चंद्रकांत पाटिल ने ये भी कहा कि इस सरकार की यह इच्छा है कि ओबीसी समुदाय राजनीतिक आरक्षण खो दे।'
बता दें कि बीती 18 जुलाई को भी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने नासिक में मुलाकात की थी। इस मुलाकात को लेकर भी अटकलें लगायी जा रही थी कि क्या भाजपा व मनसे महाराष्ट्र के आगामी निकाय चुनाव के लिए गठबंधन करने जा रही हैं? हालांकि पाटिल ने बाद में पत्रकारों से कहा कि उन्होंने और राज ठाकरे ने केवल दुआ-सलाम किया और ‘और कुछ नहीं’ उनके बीच छात्र दिनों से ही मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।