Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Video: महाराष्ट्र के अहमदनगर में आर्टिलरी गन सिस्टम का भारतीय सेना ने किया ट्रायल

    By Sachin Kumar MishraEdited By:
    Updated: Sun, 06 Dec 2020 06:30 PM (IST)

    DRDO मेड इन इंडिया होवित्जर एडवांस्ड टेड आर्टिलरी गन सिस्टम का ट्रायल किया गया। डीआरडीओ द्वारा विकसित की गई इस बंदूक को भारतीय सेना की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसकी मारक क्षमता लगभग 50 किलोमीटर की लंबी दूरी है।

    Hero Image
    आर्टिलरी गन सिस्टम का भारतीय सेना ने किया ट्रायल। फाइल एएनआइ

    मुंबई, एएनआइ। DRDO: दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए महाराष्ट्र के अहमदनगर में रविवार को मेड इन इंडिया होवित्जर एडवांस्ड टेड आर्टिलरी गन सिस्टम का ट्रायल किया गया। डीआरडीओ द्वारा विकसित की गई इस बंदूक को भारतीय सेना की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसकी मारक क्षमता लगभग 50 किलोमीटर है। सेना इससे दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देगी। गौरतलब है कि इससे पहले चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने चीनी वायुसेना के संभावित खतरों से निपटने के लिए कमर कसी है। इसीलिए वायुसेना ने दस स्वदेशी आकाश मिसाइलों का सफल परीक्षण किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आकाश की मारक क्षमता को परखने के लिए भारतीय वायुक्षेत्र में 'दु्श्मन' के विमानों को दस अलग तरीकों से मार गिराया गया। सरकार के सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वायु सेना ने सैन्य अभ्यास के दौरान आकाश मिसाइलों और कंधे से हवा में मार करने वाली इग्ला मिसाइलों का सफल परीक्षण किया। विगत हफ्ते इन दस मिसाइलों का परीक्षण आंध्र प्रदेश के सूर्यलंका परीक्षण रेंज में किया गया। लक्ष्य पर दागी गई सभी आकाश मिसाइलों ने सीधा और सटीक प्रहार किया। लड़ाई के दौरान दुश्मन के विमानों को मार गिराने के लिए ये मिसाइलें संयुक्त गाइडेड हथियारों से लैस हैं।

    इस मिसाइल को हाल ही में अपग्रेड किया गया है। अब यह मिसाइलें पहले के मुकाबले अधिक आसानी से दुश्मनों को निशाना बना सकेंगीं। डीआरडीओ लगातार इस दिशा में काम कर रहा है कि आकाश मिसाइलें और भी ऊंचे अक्षांशों में सफलता से लक्ष्यों को भेदें। यह मिसाइलें चीन के पांचवीं पीढ़ी के जे-20 युद्धक विमानों को मार गिराने में सक्षम हैं। यहां तक कि यह दुश्मन के रेडिएशन रोधी मिसाइलों से लैस विमानों को भी मार गिराने में सक्षम है।