विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Live-in Partner Murder: लिव-इन पार्टनर को अपना चाचा बताती थी सरस्वती, दोस्त ने किया अहम खुलासा

By Manish NegiEdited By: Manish Negi
Published: Fri, 09 Jun 2023 01:06 PM (GMT+05:30)

ठाणे के सरस्वती हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। मृतक सरस्वती वैद्य की दोस्त ने अहम जानकारी दी है। दरअसल ...और पढ़ें

Live-in Partner Murder: लिव-इन पार्टनर को अपना चाचा बताती थी सरस्वती
Live-in Partner Murder: लिव-इन पार्टनर को अपना चाचा बताती थी सरस्वती

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। महाराष्ट्र के ठाणे में हुए लिव-इन पार्टनर हत्याकांड में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सरस्वती वैद्य की हत्या के आरोपी मनोज साने ने पुलिस को बताया था कि वो एचआईवी पॉजिटिव है। मनोज ने पूछताछ में ये भी बताया कि उसने सरस्वती की हत्या नहीं की है, बल्कि उसने तीन जून को ही खुदकुशी कर ली थी। पुलिस आरोपी मनोज से पूछताछ कर रही है।

बता दें कि 56 वर्षीय मनोज साने पर अपनी लिव-इन पार्टनर 36 वर्षीय सरस्वती वैद्य की हत्या का आरोप है। दोनों पिछले कुछ सालों से मीरा रोड के नया नगर क्षेत्र में स्थित गीता आकाशदीप बिल्डिंग में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से मनोज के फ्लैट से बदबू आ रही थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस फ्लैट में घुसी तब इस हत्याकांड का खुलासा हुआ।

मनोज साने ने सरस्वती की लाश के कई टुकड़े किए हुए थे। लाश को वो ठिकाने नहीं लगा पाया तो उसने इन्हें कुकर में उबाल दिया। इसके बाद मिक्सी में पीसा। पुलिस ने घर के बर्तनों में सरस्वती की लाश के अलग-अलग हिस्से बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन के बीच अहम जानकारी हाथ लगी है।

सरस्वती की दोस्त का बड़ा खुलासा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरस्वती अनाथ थी और वो अनाथालय में रहती थी। सरस्वती की अनाथालय की दोस्त ने पुलिस के सामने बड़ा खुलासा किया है। सरस्वती की दोस्त ने बताया कि उसने हमें बताया था कि वो अपने चाचा के साथ रहती है।

सरस्वती ने कहा था- चाचा के साथ रहती हूं

सरस्वती की दोस्त भी इस हत्याकांड के बाद हैरान है। उसकी दोस्त ने बताया, 'सरस्वती ने कहा था कि वो मुंबई में एक फ्लैट में रहती है। उसके साथ उसका चाचा भी साथ रहता है।'

सरस्वती ने खुदकुशी की: मनोज साने

इससे पहले, मनोज ने बताया कि उसने सरस्वती की हत्या नहीं की, बल्कि सरस्वती ने 3 जून को खुदकुशी कर ली थी। सरस्वती की मौत के बाद वह डर गया था कि उस पर उसकी हत्या का आरोप लगाया जाएगा, इसलिए उसने उसके शरीर को ठिकाने लगाने का फैसला किया। मनोज ने पुलिस को ये भी बताया है कि वह एचआईवी+ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।