विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

REEL बनाने के लिए सरकारी नौकरी दांव पर, यूपी पुलिसकर्मियों के बाद अब महाराष्ट्र की महिला कंडक्टर पर गिरी गाज

By Nidhi VinodiyaEdited By:
Published: Mon, 03 Oct 2022 10:30 PM (IST)

सोशल मीडिया Social Media पर रील और वीडियो डालने के चलते पिछले दिनों यूपी के कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी ...और पढ़ें

महिला कंडक्टर को बस की सीट पर बैठ कर वीडियो बनाने के लिए अधिकारीयों ने किया नौकरी से निलंबितत
महिला कंडक्टर को बस की सीट पर बैठ कर वीडियो बनाने के लिए अधिकारीयों ने किया नौकरी से निलंबितत

औरंगाबाद, पीटीआई। सोशल मीडिया Social Media पर रील और वीडियो डालने के चलते पिछले दिनों यूपी के कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी, अब ये कार्रवाई अन्य सरकारी विभागों के दायरे में आने वाले कर्मियों पर भी होने लगी है। ताजा, मामला महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम MSRTC की महिला कंडक्टर का सामने आया। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में इस महिला कंडक्टर को बस की ड्राइवर सीट पर बैठकर वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड करना भारी पड़ गया। निगम ने महिला कंडक्टर को निलंबित कर दिया है।

वीडियो बनाने के चलते नौकरी से हुई निलंबित

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारी ने उपरोक्त मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उस्मानाबाद जिले के कलांब डिपो में काम करने वाली महिला कंडक्टर सागर मंगल गोवर्धन बिना अनुमति के बस की ड्राइविंग सीट पर बैठ गई और वीडियो शूट करने लगी। यही नहीं महिला ने उस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट भी कर दिया। शनिवार को उनकी ड्यूटी से निलंबित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें :

महिला ने MSRTC कर्मचारियों से अभद्र भाषा में बात की थी

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के अनुसार, महिला द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो से राज्य परिवहन विभाग की छवि खराब हो रही थी। पिछले महीने, महिला कंडक्टर ने राज्य परिवहन कार्यालय के बाहर अन्य कर्मचारियों से अभद्र भाषा में बात की थी। उन्होंने बताया कि निलंबित महिला को अगले 15 दिनों में जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें :

हड़ताल में नहीं जाने पर कर्मचारियों ने की कार्रवाई

इस बीच एक मराठी न्यूज चैनल से बात करते हुए महिला ने दावा किया कि उनके खिलाफ कार्रवाई इसलिए की गई है क्योंकि उन्होंने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) कर्मचारियों द्वारा पहले बुलाई गई हड़ताल के दौरान भी काम करना जारी रखा था।