Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Janmashtami 2023: मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान 124 गोविंदा घायल, बुलढाणा में छज्जा गिरने से बच्ची की मौत

    मुंबई में 107 और ठाणे में 17 गोविंदा घायल हुए। सुबह से शुरू हुआ जश्न रात तक जारी रहा। दही हांडी तोड़ने में सफल होने वाले गोविंदा समूहों को नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं पूर्वी महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में दही हांडी कार्यक्रम देख रहे लोगों पर एक घर का छज्जा गिरने से नौ वर्षीय लड़की की मौत हो गई।

    By Jagran NewsEdited By: Mohammad SameerUpdated: Fri, 08 Sep 2023 04:36 AM (IST)
    Hero Image
    मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान हुए हादसे (file photo)

    मुंबई, एजेंसी: मुंबई में गुरुवार को दही हांडी उत्सव के हिस्से के रूप में मानव पिरामिड बनाने में शामिल लगभग 124 गोविंदा घायल हो गए। इन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ घायल गोविंदाओं को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई में 107 और ठाणे में 17 गोविंदा घायल हुए। यहां जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में दही हांडी उत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। गोविंदाओं या प्रतिभागियों ने रस्सी के सहारे हवा में लटकी दही हांडी (दही से भरे मिट्टी के बर्तन) को तोड़ने के लिए बहु स्तरीय मानव पिरामिड बनाया।

    सुबह से शुरू हुआ जश्न रात तक जारी रहा। दही हांडी तोड़ने में सफल होने वाले गोविंदा समूहों को नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं, पूर्वी महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में दही हांडी कार्यक्रम देख रहे लोगों पर एक घर का छज्जा गिरने से नौ वर्षीय लड़की की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिस रस्सी से दही हांडी लटकाई गई थी, उसका एक सिरा छज्जे से जुड़ा था। इसी दौरान पूरा छज्जा नीचे दर्शकों पर आ गिरा।