जयपुर से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, विमान में मिली चिट्ठी से मची अफराफतरी
जयपुर से मुंबई जा रही इंडिगो विमान को आज (07 अप्रैल) बम से उड़ाने की धमकी मिली। विमान में एक धमकी भरा नोट (चिट्ठी) मिला। एहतियात के तौर पर 2043 बजे मु ...और पढ़ें

एएनआई, मुंबई। जयपुर से मुंबई जा रही इंडिगो विमान को आज (07 अप्रैल) बम से उड़ाने की धमकी मिली। विमान में एक धमकी भरा नोट (चिट्ठी) मिला। एहतियात के तौर पर, 2043 बजे मुंबई हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। विमान को रात 8 बजकर 50 मिनट पर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे सुरक्षित रूप से उतारा गया।
गनीमत रही कि हवाई अड्डे के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। CSMIA एयरलाइन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रहा है। इंडिगो ने बताया कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।