Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नवी मुंबई हवाई अड्डे के पास बनी अवैध दरगाह ध्वस्त, कोर्ट के आदेश के बाद की गई कार्रवाई

    By Agency Edited By: Sachin Pandey
    Updated: Thu, 21 Nov 2024 10:42 PM (IST)

    Mumbai News नवी मुंबई में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास अवैध रूप से बने दरगाह को ध्वस्त कर दिया गया है। शहर एवं औद्योगिक विकास निगम (सिडको) ने कोर्ट के आदेश के बाद ढांचे को ध्वस्त किया है। जानकारी के अनुसार दरगाह के ट्रस्टी (मुतवल्ली) स्वामित्व संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके जिसके बाद आदेश जारी किया गया। पढ़ें क्या है पूरा मामला।

    Hero Image
    कोर्ट के आदेश के बाद सिडको ने की कार्रवाई। (File Image)

    पीटीआई, ठाणे। नवी मुंबई में बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास अवैध रूप से बने दरगाह को शहर एवं औद्योगिक विकास निगम (सिडको) ने गुरुवार को ध्वस्त कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि यह दरगाह सिडको की भूमि पर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ष 2011 से यहां कई बार अवैध निर्माण हुए हैं। सिडको के अधिकारी ने बताया कि इसकी जांच शुरू की गई। इस दौरान दरगाह के ट्रस्टी (मुतवल्ली) स्वामित्व संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। सभी निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद कोर्ट के आदेश पर ढांचे को ध्वस्त कर दिया गया।

    हिंदू जनजागृति समिति ने की सराहना

    हिंदू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के समन्वयक सुनील घनवट ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि यह दरगाह के खिलाफ शुरू किए गए उनके अभियान की जीत है।

    उन्होंने दावा किया कि यह लंबे समय से प्रतीक्षित कार्रवाई समिति के अथक प्रयासों का परिणाम है, जो संवेदनशील और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। अनधिकृत दरगाह हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्र के लिए सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा करती है।

    (खबर अपडेट की जा रही है...)