विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'एनडीए की 400 सीटें आतीं तो गुलाम कश्मीर...' केंद्रीय मंत्री प्रतापराव का पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान

Published: Mon, 08 Jul 2024 06:00 AM (IST)

केंद्रीय मंत्री और शिवसेना सांसद प्रतापराव का रविवार को एनडीए गठबंधन को लोकसभा चुनाव में 400 सीटें न मिलने का ...और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव का एनडीए को लोकसभा चुनाव में 400 सीटें न मिलने का दर्द छलक उठा।
केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव का एनडीए को लोकसभा चुनाव में 400 सीटें न मिलने का दर्द छलक उठा।

HighLights

  1. गुलाम कश्मीर को लेकर प्रतापराव का बड़ा दावा
  2. चीन के कब्जे वाली जमीन को लेकर भी दिया बयान
  3. संविधान में किसी भी तरह के बदलाव से किया इनकार

पीटीआई, अकोला। केंद्रीय मंत्री और शिवसेना सांसद प्रतापराव जाधव ने कहा है कि यदि एनडीए ने लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीती होती तो गुलाम कश्मीर (पीओके) को भारत में शामिल करना संभव हो जाता। उन्होंने कहा कि 1962 में चीन द्वारा कब्जा की गई जमीन को भी वापस हासिल करना संभव हो जाता।

उन्होंने अकोला में आयोजित एक अभिनंदन समारोह में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लंबे समय से गुलाम कश्मीर को भारत के मानचित्र में जोड़ने का सपना देखा है। गुलाम कश्मीर भारत का अभिन्न अंग होने के बावजूद अभी पाकिस्तान के नियंत्रण में है। भारत का लक्ष्य 1962 के युद्ध के दौरान चीन द्वारा कब्जा की गई भूमि को पुन: प्राप्त करना भी है। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में यदि 400 से अधिक सीटें भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन जीत जाता तो ये सभी आकांक्षाएं व्यवहार में आ जातीं।

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने लोकसभा चुनाव के दौरान यह दुष्प्रचार किया कि यदि मोदी सत्ता में लौटे तो संविधान बदल दिया जाएगा। संविधान में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।