Ghatkopar Accident: ATC के पूर्व GM तेल भरवाने के लिए पहुंचे पेट्रोल पंप, तभी गिरा होर्डिंग; पत्नी संग हुए हादसे के शिकार
मुंबई हवाईअड्डे एटीसी के एक सेवानिवृत्त जीएम और उनकी पत्नी का शव घोटकोपर इलाके के विशाल होर्डिंग के गिरने से हुए हादसे के बाद दोनों के शव को मलबे से न ...और पढ़ें

पीटीआई, मुंबई। मुंबई के घोटकोपर इलाके में अचानक आई आंधी-तूफान ने एक बड़े हादसे को न्योता दिया है। इस तूफान में एक होर्डिंग के गिरने से अब तक 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बचाव दल की टीमें मलबे में तलाशी अभियान चला रही हैं और दबे लोगों को बाहर निकाल रही है। घटनास्थल पर 60 घंटे से ज्यादा वक्त से सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। वहीं इस बीच लापता चल रहे पूर्व एटीसी अधिकारी और उनकी पत्नी का शव दुर्घटनास्थल पर मलबे से निकाला गया है।
मुंबई हवाईअड्डे एटीसी के एक सेवानिवृत्त जीएम और उनकी पत्नी का शव घोटकोपर इलाके के विशाल होर्डिंग के गिरने से हुए हादसे के बाद दोनों के शव को मलबे से निकाला गया। जिससे मरने वालों की संख्या 16 हो गई है। बचाव अभियान गुरुवार सुबह बंद कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि त्रासदी के तीन दिन बाद भी जीवित बचे लोगों के मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
ATC गेस्ट हाउस से जबलपुर के लिए निकले थे दोनों
मुंबई एटीसी के पूर्व महाप्रबंधक (जीएम) मनोज चंसोरिया (60) और उनकी पत्नी अनीता (59) सोमवार शाम से लापता चल रहे थे, जब वे एक कार में पश्चिमी मुंबई के एटीसी गेस्ट हाउस से मध्य प्रदेश के जबलपुर के लिए निकले थे। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार आधी रात के बाद गिरे हुए होर्डिंग के नीचे फंसी कार से एक पुरुष और एक महिला के शव निकाले गए और बाद में पीड़ितों की पहचान मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी के रूप में की गई।
हादसे में 16 लोगों की मौत
बता दें कि 120 फीट x 120 फीट का बिलबोर्ड (जो अधिकारियों के अनुसार अवैध रूप से लगाया गया था) सोमवार शाम को धूल भरी आंधी के दौरान उपनगरीय घाटकोपर के छेदा नगर इलाके में एक पेट्रोल पंप पर गिर गया, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई और 75 अन्य घायल हो गए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।