Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ganeshotsav 2022: महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम, मुंबई के पुलिस स्टेशन में भी विराजे गणपति; कर रहे जागरूक

    By Sachin Kumar MishraEdited By:
    Updated: Wed, 31 Aug 2022 06:03 PM (IST)

    Ganeshotsav 2022 महाराष्ट्र में बुधवार को गणेश चतुर्थी की धूम रही। घर-घर में गणेश जी की स्थापना की गई। मंदिरों में गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई दी। मुंबई के विले पार्ले पुलिस स्टेशन में भी गणपति विराजे।

    Hero Image
    महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम, मुंबई के विले पार्ले पुलिस स्टेशन में भी विराजे गणपति। फोटो एएनआइ

    मुंबई, एजेंसी। Ganeshotsav 2022: महाराष्ट्र (Maharashtra) में बुधवार को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) की धूम रही। घर-घर में गणेश की स्थापना की गई। मंदिरों में गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई दी। मुंबई (Mumbai) के विले पार्ले पुलिस स्टेशन (Vile Parle Police Station) में भी गणपति विराजे। मुंबई पुलिस ने गणेश उत्सव के दौरान 'पुलिस बप्पा' का स्वागत किया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गणेशोत्सव की धूम

    विले पार्ले के इंस्पेक्टर राजेंद्र काने (Rajendra Kane) ने कहा कि पुलिस बप्पा लाने के पीछे का उद्देश्य लोगों में जागरूकता लाना है। साइबर क्राइम में जो लोग फंस रहे हैं, उनको सावधान करने का काम इस बार मेरे बप्पा कर रहे हैं। गणेशोत्सव के मौके पर अपराध, यातायात नियमों और विशेष रूप से साइबर धोखाधड़ी से संबंधित जिन लोगों में जागरूकता नहीं है, उन्हें जागरूक किया जा रहा है।

    एकनाथ शिंदे ने किया गणपति पूजन

    मुंबई में गणेश चतुर्थी के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गणपति पूजन किया। उन्होंने कहा कि मैं राज्य के सभी नागरिकों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देता हूं। पिछले दो साल में कोविड की वजह से कई प्रतिबंध थे, लेकिन इस साल बड़े जोर-शोर, भक्ति-भाव से लोग गणेश उत्सव का आनंदपूर्वक आयोजन कर रहे हैं।

    देवेंद्र फडणवीस ने दी गणेशोत्सव की शुभकामनाएं 

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भक्तों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि हमारे सारे त्योहार फिर से बिना किसी विघ्न के जैसे कोविड से पहले मनाए जाते थे, वैसे ही मनाए जा रहे हैं।

    नागपुर में गणेश की पूजा 

    गणेश चतुर्थी के अवसर पर नागपुर के टेकड़ी में स्थित गणेश मंदिर में गणेश भगवान की पूजा की गई।

    comedy show banner
    comedy show banner