Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र में जानवरों से सुरक्षा के लिए खेत में लगाए थे बिजली के तार, करंट लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Wed, 20 Aug 2025 11:40 PM (IST)

    महाराष्ट्र में खेत में करंट लगने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। जंगली जानवरों से फसलों की रक्षा के लिए खेत के चारों ओर बिजली के तार लगाए गए थे। इसी की चपेट में आने से यह घटना घटी। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। मौके पर दो जंगली सुअर भी मृत पाए गए। यह घटना मंगलवार रात को वर्केड़ी गांव में हुई।

    Hero Image
    महाराष्ट्र में खेत में करंट लगने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई (सांकेतिक तस्वीर)

     पीटीआई, मुंबई। उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले में खेत में करंट लगने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। जंगली जानवरों से फसलों की रक्षा के लिए खेत के चारों ओर बिजली के तार लगाए गए थे। इसी की चपेट में आने से यह घटना घटी। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। मौके पर दो जंगली सुअर भी मृत पाए गए। यह घटना मंगलवार रात को वर्केड़ी गांव में हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक ग्रामीण ने पहले देखा

    एक अधिकारी ने कहा कि एक पुरुष, उसकी पत्नी, एक वृद्ध महिला और दो लड़के मृत पाए गए। बताया गया है कि एक ग्रामीण खेतों के पास से गुजर रहा था। तभी उसने देखा कि पांच व्यक्ति बेहोश पड़े हैं और उनके पास एक लड़की रो रही है।

    इसके बाद उसने गांव के मुखिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

    मृतकों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है

    अधिकारी ने बताया कि छोटी लड़की को थाने ले जाया गया, जहां उसकी देखभाल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लोग पैदल चलकर कहीं जा रहे थे। संभवत: वे खेत के चारों ओर रखे बिजली के तार के संपर्क में आ गए। मृतकों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner