विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra: भिवंडी के महाराष्ट्र डाइंग फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; कोई हताहत नहीं

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Wed, 25 Oct 2023 07:38 AM (IST)

Maharashtra News महाराष्ट्र के भिवंडी शहर से आग लगने की खबर सामने आ रही है। शहर के महाराष्ट्र डाइंग फैक्ट्री ...और पढ़ें

भिवंडी शहर के महाराष्ट्र डाइंग फैक्ट्री में लगी आग (प्रतीकात्मक फोटो)
भिवंडी शहर के महाराष्ट्र डाइंग फैक्ट्री में लगी आग (प्रतीकात्मक फोटो)

एएनआई, ठाणे। मुंबई से सटे ठाणे जिले के भिवंडी शहर के महाराष्ट्र डाइंग फैक्ट्री में मंगलवार देर रात आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आग भिवंडी में बागे फिरदोस मस्जिद के पीछे स्थित फैक्ट्री परिसर से भड़की जिसके बाद कुछ ही समय में आग पास की इमारत में फैल गई।

सूत्रों के अनुसार आशंका है कि बॉयलर में विस्फोट के बाद आग लगी। निजामपुर पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ निरीक्षक ने कहा कि दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया है।

खबर लिखे जाने तक घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। 

यह भी पढ़ें- किसी के साथ अन्याय किए बिना मराठा आरक्षण दिलवाएंगे, शिवसेना की परंपरागत रैली में CM शिंदे ने किया वादा

यह भी पढ़ें- Maharashtra: महाराष्ट्र में धनगर समुदाय के लिए आरक्षण की मांग करते हुए शख्स ने की आत्महत्या, पेड़ से लटकी मिली लाश