Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra: पुणे शहर में वाघोली के एक गोदाम में लगी आग, चार सिलेंडर भी फटे; तीन की मौत

    पुणे शहर के उबाले नगर के वाघोली क्षेत्र में मंडप डेकोरेटर के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गोदाम में रखे चार सिलेंडर भी फट गए। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। (सांकेतिक तस्वीर)

    By AgencyEdited By: Preeti GuptaUpdated: Sat, 06 May 2023 11:27 AM (IST)
    Hero Image
    पुणे शहर में वाघोली के एक गोदाम में लगी आग

    पुणे, पीटीआई। महाराष्ट्र के पुणे जिले में आज दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, पुणे शहर के उबाले नगर के वाघोली क्षेत्र में एक गोदाम में भीषण आग लग गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग का काम शुरू कर दिया गया है। वाघोली में मंडप डेकोरेटर के गोदाम में भीषण आग लगी थी। इसकी चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। दमकल अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोदाम में रखे चार सिलेंडर भी फटे

    अधिकारियों के मुताबिक वाघोली में मंडप डेकोरेटर के गोदाम में शुक्रवार की रात 11.30 बजे आग लगी थी। गोदाम में चार सिलेंडर रखे हुए थे वो भी आग की चपेट में आने से फट गए और इसी कराण से वहां पर आग फैल गई। जिसकी चपेट में दुकान में काम करने वाले मजदूर आ गए। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही तुंरत फायर ब्रिगेड की कुल नौ गाड़ियां घटनास्थल पर रवाना हुईं। उन्होंने राहत बचाव का कार्य शुरू किया। उन्होंने कुछ ही समय पर आग पर काबू पा कर कूलिंग का काम शुरू कर दिया है।

    यह भी पढ़ें- ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर के संचालन पर लगी रोक, जम्मू कश्मीर में क्रैश होने के बाद सेना ने लिया फैसला

    400 गैस सिलेंडर किए गए स्थापित

    घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को बरामद कर लिया है और उन्हें स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारी ने कहा कि आग लगने के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, वहां पर कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि उन्होंने आसपास के एक गोदाम से 400 गैस सिलेंडरों को सुरक्षा के लिए गोदाम में स्थानांतरित कर दिया है।

    यह भी पढ़ें- India Covid Update: भारत में एक दिन में आए कोरोना के 2961 नए मामले, सक्रिय मामले घटकर हुए 30041